logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टीबी मुक्त भारत अभियान: राजसमंद का एक्स-रे स्क्रीनिंग में प्रदेश में तृतीय स्थान, मिला सम्मान

27_03_2026_RAJSAMAND_PRESS_NOTE_05
-----------

राजसमंद के खाते में एक और उपलब्धि:

टीबी मुक्त भारत अभियान: राजसमंद का एक्स-रे स्क्रीनिंग में प्रदेश में तृतीय स्थान, मिला सम्मान

विश्व क्षय दिवस पर जयपुर में जिला क्षय अधिकारी डॉ. रामनिवास सम्मानित

राजसमंद, 27 मार्च। कलक्टर अरुण कुमार हसीजा के नेतृत्व में राजसमंद प्रत्येक योजना में प्रदेश में अग्रणी है। 

सीएमएचओ डॉ हेमंत बिंदल ने बताया कि कलक्टर के नेतृत्व और जिला टीबी अधिकारी डॉ रामनिवास जाट की टीम की बदौलत टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करते हुए राजसमंद जिले ने एक्स-रे स्क्रीनिंग में प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ राम निवास जाट को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिले की ओर से किए गए प्रभावी प्रयासों एवं बेहतर प्रदर्शन को सराहते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। टीबी उन्मूलन की दिशा में राजसमंद जिले द्वारा की गई सतत गतिविधियों, समयबद्ध स्क्रीनिंग एवं मरीजों की पहचान में उत्कृष्ट कार्य के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है।

जिला क्षय अधिकारी रामनिवास जाट ने बताया कि यह उपलब्धि जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा और सीएमएचओ डॉ हेमंत बिंदल के मार्गदर्शन एवं चिकित्सा विभाग की टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिले में टीबी मरीजों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाए गए, जिससे अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग संभव हो सकी।

उन्होंने बताया कि जिले में एक्स-रे स्क्रीनिंग को व्यापक स्तर पर संचालित किया गया, जिसमें दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच बनाकर संभावित मरीजों की जांच की गई। इसके साथ ही जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन को टीबी के लक्षणों, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई, जिससे लोग स्वेच्छा से जांच के लिए आगे आए।

इस उपलब्धि का श्रेय जिला कलक्टर के नेतृत्व एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन को देते हुए बताया गया कि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने टीम भावना से कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाया। चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा घर-घर सर्वे, स्क्रीनिंग शिविर एवं नियमित फॉलोअप जैसी गतिविधियों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया गया।

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में निरंतर प्रयास जारी हैं, जिनका उद्देश्य टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करना है। विभाग द्वारा मरीजों को निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा पोषण सहायता जैसी योजनाओं के माध्यम से उन्हें सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।

चिकित्सा विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन में कमी या कमजोरी दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। समय पर पहचान एवं उपचार से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

जिले की इस उपलब्धि से चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत टीम का मनोबल बढ़ा है तथा आगामी समय में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिली है। विभाग ने विश्वास व्यक्त किया है कि सामूहिक प्रयासों से राजसमंद जिले को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जाएगा।

---------
--
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय,
राजसमंद-313324

17
937 views

Comment