logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरदोई में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

सार्वजनिक सभा में अभद्र भाषा और धार्मिक टिप्पणी के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा
हरदोई जनपद के हरपालपुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक सभा के दौरान आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी यदुनंदन लाल वर्मा पुत्र रामदयाल, निवासी ग्राम कन्नखुर्दा थाना हरपालपुर ने एक सार्वजनिक सभा में संबोधन के दौरान अमर्यादित, अश्लील एवं घृणित भाषा का प्रयोग किया था। साथ ही अश्वमेध यज्ञ और भगवान श्रीराम के जन्म से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
इस मामले में थाना हरपालपुर में मु0अ0सं0 81/26 के तहत धारा 299/196 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना हरपालपुर के निरीक्षक विजय नारायण शुक्ल और उपनिरीक्षक विजय शंकर शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई*

11
173 views

Comment