logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिला से मंगलसूत्र ले उड़े बदमाश

Madhya Pardes/ मंदसौर। शहर में अफीम गोदाम रोड स्थित जनपद पंचायत के सामने बदमाशों ने 60 वर्षीय महिला को झांसे में लेकर उसका करीब ढाई तोले का मंगलसूत्र लूट लिया। पीड़िता पद्मावती चौहान (60) पत्नी रसिख बिहारी चौहान शुक्रवार को अमलेश्वर महादेव मंदिर से पूजा कर लौट रही थीं। रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोककर डॉक्टर शीतल शर्मा का पता पूछा। पीड़िता के अनुसार अज्ञात व्यक्ती ने धार्मिक बातों का चमत्कार बताया और लालच दिया। आरोपी ने महिला को बताया गया कि उसकी समस्या गले में पहने मंगलसूत्र के कारण है। झांसे में आकर महिला ने मंगलसूत्र उतारकर पूजा के लोटे में डाल दिया। फिर उसे बिना पीछे देखे 81 कदम चलने को कहा गया। जैसे ही महिला आगे बढ़ी, दो मोटरसाइकिल पर सवार अन्य दो आरोपी पहुंचे और लोटा लेकर चारों मौके से फरार हो गए। वापस लौटने पर महिला को ठगी का अहसास हुआ। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





1
0 views

Comment