एक महिला की मारपीत पर मुकद्दमा दर्ज
*महिला की मारपीट पर दंपति पर मुकदमा दर्ज*
कालपी जालौन 27 मार्च
2 दिन पूर्व एक ग्राम में महिला को दंपति के द्वारा मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित महिला की तहरीर पर कालपी पुलिस ने हमलावर पति-पत्नी के खिलाफ जुर्म धारा 115(2) 352 351(2) के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव को जांच सौपी।
ग्राम उसरगांव निवासिनी सीता पत्नी मंगल सिंह ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 25 मार्च 2026 बुधवार की शाम 6 बजे मेरे गांव के निवासी शिव कांति पत्नी लक्ष्मण लक्ष्मण पुत्र मानसिंह समेत दोनों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से मुझे बुरी तरह पीट कर घायल किया घटना में शोरगुल सुनकर के पड़ोसी लोग आ गए उन्होंने हमलावरों को ललकारा तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए।
पत्रकार राहुल कुमार