भगवान श्री राम जन्म उत्सव पर्व भक्तों की उमड़ी भीड़
*भगवान श्री राम जन्मोत्सव पर भक्तों की शोभायात्रा पर जय श्री राम के नारे गूंजे वही भक्तों का उमड़ा जन सैलाब।*
कालपी जालौन 27 मार्च
कड़ी सुरक्षा चलते रामनवमी भगवान श्री राम जन्मोत्सव को लेकर भक्तों ने नगर के विभिन्न सड़कों पर शोभा यात्रा का आगाज किया।
शुक्रवार के दिन बनखंडी मंदिर के महंत जमुनादास महाराज के सानिध्य में टरननगंज स्थित राम जानकी मंदिर पुजारी रामदास तिवारी ने शोभा यात्रा की पूजा अर्चना कर मौजूद हजारों भक्तों ने समय 3 बजे लगभग डेढ़ दर्जन वाहनों में भगवान श्री राम एवं अन्य भगवान आकर्षित स्थापित कर ढोल नगाडो डीजे के तहत शोभा यात्रा शुरुआत करते हुए बाजार की सड़क से होते हुए आलमपुर चौराहा से होते हुए सब्जी मंडी चौराहा से होते हुए हाईवे पर नई बस्ती स्थित फूला देवी मंदिर आनंदी मंदिर से होते हुए मैहर रोड से मुन्ना फुल पावर चौराहा से होते हुए हिंदी भवन सड़क से होते हुए रामगंज मोहल्ले की सड़कों से होते हुए रेलवे स्टेशन से सब्जी बजरिया होते हुए कोतवाली एवं दुर्गा मंदिर से होते हुए सर्विस रोड से एम एसबी समीप ओवर ब्रिज के नीचे से हाईवे सड़क से हरीगज चौराहा होते हुए एकलव्य विद्यालय इंटर कॉलेज से होते हुए श्री दरवाजा से होते हुए पाहुलाल मंदिर में पूर्व की तरह बड़े हर्षोल्लाह के साथ पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा का समापन किया शोभा यात्रा में चल रहे भक्तों को पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के सहयोगियों ने भक्तों को जीरा रस बोतल वितरण कर स्लहपाहार कराया एवं उनके सहयोगियों ने जेबीसी मशीन सड़क किनारे लगाकर शोभा यात्रा में निकल रहे भक्तों का फूल बरसाकर एवं अन्य सड़कों पर फूलों से स्वागत जगह-जगह किया इसी प्रकार जय खत्री राजेश पुरवार एवं सुरेश वर्मा तथा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नमन अग्रवाल उपाध्यक्ष अमित गुप्ता एवं विधायक प्रतिनिधि मनोज चतुर्वेदी ने अपने साथी रणजीत सिंह यादव आदि लोगों ने एवं आशु ठाकुर मनोनीत सभासद रवीद्र कोरी आदि लोगों ने अपने-अपने पंडाल लगाकर भक्तों को पेठा समोसा मीठा हलुआ शरबत आदि खाने वाली सामग्री से मुह मीठा कराया शोभा यात्रा में चलने वाले विधायक विनोद चतुर्वेदी पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन गुप्ता कुंवर राजन सिंह चौहान ब्राह्मण सभा जिला अध्यक्ष राजू पाठक भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे सर्राफा मंडल अध्यक्ष अरविंद उर्फ कल्लू सोनी कुंवर विशाल सिंह सेगर मनोनीत सभासद ज्योति विश्वकर्मा पूर्व सभासद राजेश द्विवेदी देवेंद्र साहू आकाश द्विवेदी लाला शुक्ला अंजू गुप्ता विजय शुक्ला सभासद सुनील पटवा सभासद राकेश यादव आदि हजारों लोग मौजूद थे।
फोटो भक्तगण शोभा यात्रा में चलते हुए रात्रि में पाहुलाल मंदिर पर समापन किया गया।
फोटो भगवान शिव की आकर्षित वाहन मे सड़क पर चलते हुए।
पत्रकार राहुल कुमार कालपी