*जांच टीम बचा रही है सांवलीगढ़ रेंज में हुई अवैध सागौन कटाई में लिप्त वन कर्मियों को*
बैतूल। पश्चिम वन मंडल की सांवलीगढ़ रेंज में हुई सैकड़ों सागौन के पेड़ों की बेखौफ कटाई अखबारों की सुर्खियां बनी तथा विभिन्न न्यूज़ चैनल पर प्रसारित होने के बाद पीसीसीएफ और विजिलेंस ने
आनन फानन में राज्य स्तरीय टीम भेजी थी निष्पक्ष जांच के लिये पर टीम द्वारा जंगल मे घूमने की बजाए एक जगह बैठकर टाइमपास किया और खाना पूर्ति करते हुए पश्चिम वन मंडल की सांवलीगढ़ रेंज में सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई को मात्र एक सागौन के ठूट को बरामद किया गया है
जबकि खेड़ी सावलीगढ़ रेंज में सैकड़ो की संख्या में सागौन के पेड़ काटे गए हैं इन काटे गए पेड़ों के ठूटो के लोकेशन सहित अखबारों में इनके छायाचित्र प्रकाशित किए गए हैं।
अंडर ट्रेनिंग आईएफएस जो कि एसडीओ के चार्ज में है और सावलीगढ़ के रेंजर को बचाते हुए राज्य स्तरीय टीम जांच करने की बजाए खानापूर्ति करते हुए अपनी जेब गरम करके पूरे मामले में सांठगांठ करके मामला ही पलट दिया गया और सफाई से सैकड़ों सागौन की कटाई की जगह पर 1एक पेड़ अवैध कटा होना बता दिया गया और अभी एक प्रेस नोट मोबाइल नंबर 9424790535 के माध्यम से एक प्रेस नोट जारी कर जानकारी रेंजर के हस्ताक्षर के साथ जारी की गई है इससे साफ है कि दागी रेंजर जो खुद रंगे हाथ सागौन तस्करी में लिप्त पाया गया था उसी के संरक्षण के चलते नाकेदार डिप्टी के साथ मिलकर माफियाओं को जंगल बेच रहे है । खैर अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले में प्रदेश के मुखिया कब संज्ञान लेंगे और कब इस तरह बेशकीमती सागौन को माफियाओं के साथ मिलकर वन कर्मी अपनी जेब भरते रहेंगे औरजंगलों के इसी तरह तेजी से सफाया होने से हम ग्लोबल वार्मिंग का शिकार होते रहेंगे ।
शशांक सोनकपुरिया
बैतूल मध्यप्रदेश
7987203762