logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में परीक्षाफल वितरण समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर बिल्सी

बिल्सी । सतेती-वजीरगंज मार्ग स्थित एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार बदन सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान प्रदान किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और उत्साहपूर्ण हो गया। मुख्य अतिथि बदन सिंह ने अपने संबोधन में विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में यह विद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। विद्यालय के डायरेक्टर पीडी सिंह ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहता है और यहां के छात्र हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना ही विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। वहीं प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने सफलता का श्रेय शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके समर्पण और मेहनत से ही विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिलती है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए निरंतर मेहनत करते रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में एमडी डॉ. निधि सिंह, कोऑर्डिनेटर उपदेश कुमार, रंजीत सिंह, अजय प्रताप, वीना सिंह, कमलेश कुमारी, अनम सैफी, सपना माहौर, शानू सिंह, शिवि चौहान, वीना कुमारी, शालू शंखधार, कंचन तोमर, शिक्षा बघेल सहित विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। समारोह के दौरान छात्रों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

45
1182 views

Comment