logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामनवमी पर हुसैनगंज में भव्य शोभा यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

हुसैनगंज फतेहपुर
रामनवमी के शुभ अवसर पर हुसैनगंज कस्बे में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा प्राचीन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए शीतला मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। इन झांकियों को देखने के लिए मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। जगह-जगह पंडाल लगाकर प्रसाद वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन बजरंग दल एवं क्षेत्रीय जनता के सहयोग से पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ संपन्न कराया गया। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी गहरी धार्मिक आस्था का परिचय दिया।
शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बजरंग दल कार्यकर्ता नरेंद्र हिन्दू, राजन गुप्ता, राहुल गुप्ता, पंकज चौरसिया, शालू पंडित, ब्लॉक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी, संतोष सिंह राजू, पप्पू सिंह चौहान, संदीप गुप्ता, ओमप्रकाश पाल सहित हजारों की संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे।

15
549 views

Comment