अध्यापक जगदीश प्रसाद मावर की तृतीय पुण्यतिथि पर गायों को हरा चारा खिलाकर किया पुण्य कार्य
(खेतड़ी) अध्यापक जगदीश प्रसाद मावर की तृतीय पुण्यतिथि पर उनके परिवारजनों ने खेतड़ी में स्थित रघुनाथ गोशाला में जाकर गायों को हरा चारा खिलाकर पुण्य कार्य किया। डॉ.अनिल मावर ने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों ने जगदीश प्रसाद मावर की याद में सुबह रघुनाथ गोशाला खेतड़ी में जाकर गायों को हरी सब्जियां व चारा खिलाया। ऐसा पुण्य करने से आत्मा को शांति मिलती हैं। इस मौके पर सुनील मावर, सुमन, डॉ.अनिल मावर, वंदना, डॉ. नवीन मावर, सीमा , अनुष्का, यशस्वी, ओजस्वी, प्रियांशु, धर्मिष्ठा सहित परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे।