logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छत्तीसगढ़ आदर्श नगर कैंप 1 भिलाई से रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकली राम भक्तों में दिखा उत्साह

भिलाई। कैंप 1 स्थित आदर्श नगर के श्री कल्याण राम जानकी मंदिर प्रांगण से आज दिनांक 27 मार्च को प्रभु श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभा यात्रा नगर भ्रमण समाज के तत्वावधान में धूमधाम से निकाली गई। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं राम भक्त शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।



शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर आदर्श नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा में सजे-धजे रथ पर भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा से यात्रा में शामिल हुए।

महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं, वहीं युवा एवं बच्चे भगवा ध्वज लहराते हुए भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा एवं जलपान की व्यवस्था कर किया गया।

आयोजन समिति एवं नगर ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, श्रद्धा और संस्कृति को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी समाजजनों एवं स्थानीय नागरिकों का विशेष योगदान रहा।

पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे शोभा यात्रा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

7
658 views

Comment