logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हाथीबारी लैंप का वार्षिक विवरणी प्रबंध निदेशक प्रियंका साहु द्वारा वार्षिक साधारण सभा में प्रस्तुत किया गया

हाथी बारी लैंम्पस लिमिटेड का वार्षिक विवरणी लैंप के प्रबंध निदेशक प्रियंका साहु द्वारा वार्षिक साधारण सभा में उपस्थित सभासदों, अथितियों और मीडिया कर्मियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया जो इस प्रकार है।

1.2025-26 आर्थिक वर्ष में 285 सदस्य लैंप से जुड़े, इसके साथ ही लैंप में कुल सदस्यों की संख्या 13140 हो गई है, जिसमें 747 महिला सदस्य है।

2. वर्ष 2025-26 में 280 सदस्यों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किया गया है।

3. चलित वर्ष 2025-26 में हाथीबारी लैंप द्वारा 925 लोगों को ऋण के रूप में 5 करोड़ 43 लाख 12 हजार रुपये प्रदान किया गया है, वही द्रव्य ऋण के रूप में 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार रुपये प्रदान किया गया है।इसतरह कुल मिलाकर 9करोड़ 23 लाख 30 हजार रुपये कृषि कार्य हेतु ऋण दिया गया है।

4. चलित वर्ष 2025-26 आर्थिक वर्ष में 5 लोगों को पावर टिलर ,धान कटाई की मशीन, मुर्गा फार्म के लिए 7 लाख 80 हजार रुपये का ऋण दिया गया है।

5.स्वयं सहायक समुहो एस.एच.जी. ओर जे.एल.जी. को संयुक्त रूप से एस.एच.जी. के 22 समुहों को 87 लाख 80 हजार रुपये सहित दिनांक 28.02.2026 तक हाथीबारी लैंप ने 145 समुहों को 7 करोड़ 92 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया,एवं संयुक्त रुप से 93 समुहों को 95 लाख 94 हजार रुपये, दिनांक 28.02.2026 तक,580 समुहो को 4 करोड़ 4 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया है।

6.चलित वर्ष 2025-26 आर्थिक वर्ष में लैंप द्वारा 3700 क्विंटल रासायनिक खाद्य एवं 200 क्विंटल धान के बीज बेचा गया।

7.2025-26 आर्थिक वर्ष में लैंप द्वारा 12428 सदस्यों से 13 करोड़ 97 लाख 90 हजार रुपये संग्रह किया गया और 5532 सदस्यों द्वारा लैंप में 5 करोड़ 97 लाख 40 हजार रुपये संचय जमा किया गया है,इसके अलावा 14 करोड़ 96 लाख रुपये सावधि जमा (Fixed Deposit) किया गया है, एवं 46 लाख 57 हजार रुपये संचय जमा किया गया है।

8.चलित आर्थिक वर्ष में धान क्रय 2178 सदस्यों से 90605.46 क्विंटल धान खरीदा गया है, जिससे लाख रूपये का कमीशन मिलने की उम्मीद है।

9.हाथिबारी लैंप में स्थानीय लोगों के लिए ग्राहक सेवा केंद्र की सेवा भी उपलब्ध है। लैंप खाद का थोक व्यापार भी कर रही है।

10 जमा खर्च मंजूरी ,

i.चलित आर्थिक वर्ष में दिनांक 28.02.2026 तक 73 करोड़ 52 लाख 95 हजार रुपये खर्च हुए हैं और आगामी वर्ष 2026-27 के लिए 2 करोड़ 52 लाख 5 हजार रुपये आय का आंकलन किया गया है,एवं व्यय के लिए 81 लाख 31 हजार रुपये का आंकलन किया गया है।

ii. हाथीबारी लैंप के सोरडा शाखा में खाद एवं धान क्रय के लिए गोदाम की मरम्मत एवं नये भवन का निर्माण की आवश्यकता है जिसके लिए इंजीनियर के द्वारा किया गया आंकलन के मुताबिक संबंधित अधिकारी को आवेदन किया गया है।

12. इस लैंप में 15 कर्मचारी स्थायी तौर पर एवं 3 ठेका कर्मचारी कार्यरत है।

0
90 views

Comment