logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोगुंदा में जादू कला का अद्भुत प्रदर्शन जादूगर पी एस देवड़ा आफलाइन से विजेता

गोगुंदा (उदयपुर) में जादू कला का अद्भुत प्रदर्शन — पी.एस. देवड़ा बने विजेता

गोगुंदा, उदयपुर (राजस्थान), दिनांक 24 मार्च 2026।
इंटरनेशनल वर्ल्ड हरि ओम जादू सोसाइटी, भारत द्वारा फरवरी माह के विजेता चयन हेतु एक विशेष ऑफलाइन कार्यक्रम का आयोजन गोगुंदा, उदयपुर में किया गया। इस आयोजन में देशभर के प्रतिभाशाली जादूगरों ने अपनी अनूठी जादू कला का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि विजेताओं का चयन लाइव वीडियो के माध्यम से ज्यूरी मेंबर्स के सामने किया गया, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रही। इस दौरान प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक जादुई आइटम प्रस्तुत किए, लेकिन सबसे अलग और आकर्षक प्रस्तुति रही “राजस्थान की ताज पगड़ी” का जादू, जिसमें पगड़ी को जलाकर पुनः सही अवस्था में प्रस्तुत किया गया। इस अद्भुत कला ने अध्यक्ष हरि ओम जादूगर सभी ज्यूरी सदस्यों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए जादूगर पी.एस. देवड़ा को प्रथम स्थान (फर्स्ट विनर) घोषित किया गया। उन्हें मोमेंटो और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस के सहयोग से प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए, जिससे आयोजन की गरिमा और विश्वसनीयता और बढ़ गई।

इस अवसर पर हरि ओम जादूगर के समक्ष लाइव शो प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन जादू कला को बढ़ावा देने और नए कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से किए जाते हैं।

यह कार्यक्रम पूरी तरह ऑफलाइन आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय स्तर पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर जादू कला का आनंद लिया।
हरि ओम जादूगर ने बताया कि दो देशों के जादूगर भाग लिया था भारत श्रीलंका जिसमें
जादूगर ने आनलाइन प्रतियोगिता व आफलाइन किया गया जिसमें जादूगर पि एस देवड़ा को विनर विजेता घोषित किया गया

6
2052 views

Comment