logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी में आज से तीन दिन तक बारिश की संभावना है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी में आज से तीन दिन तक बारिश की संभावना है। राजस्थान में बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित 8 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है।

वहीं मध्य प्रदेश में 24 घंटे के अंदर ग्वालियर समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। मार्च में तीसरी बार पानी गिरने का अनुमान है। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में दिन का पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

यूपी में शुक्रवार सुबह लखनऊ, मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए। 30kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 38 जिलों में हल्की बूंदाबांदी का यलो अलर्ट जारी किया है। उधर उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार शाम एवलांच आया, जिसमें 20 से ज्यादा गाड़ियां फंस गईं। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीम ने मौके पर पहुंचकर देर रात सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

0
271 views

Comment