BREAKING रिजिजू बोले- देश में
लॉकडाउन नहीं लगेगाः हालात काबू में; पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा था- जैसे कोरोना में निपटे, वैसे ही अब करेंगे
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। उन्होंने संसद के बाहर कहा- हालात काबू में हैं। पीएम मोदी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
दरअसल पीएम ने लोकसभा में चार दिन पहले कहा था- आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है।
पीएम ने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। प्रधानमंत्री आज शाम सभी मुख्यमंत्रियों से बात भी करने वाले हैं।