logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खानपुर में ‘चलो दिल्ली’ गर्जना रैली को लेकर कार्यशाला हुई

खानपुर| ‘गर्जना रैली’ की तैयारियों के तहत गुरुवार को खानपुर ब्लॉक की कार्यशाला मीनेष भगवान मंदिर में हुई। शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा एवं कार्तिक उरांव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विभाग संगठन मंत्री नरेंद्र कुमार ने कहा कि जनजाति समाज धर्मांतरण का शिकार हो रहा है और कुछ लोग दोहरे लाभ भी ले रहे हैं। उन्होंने अनुच्छेद 342 में संशोधन की आवश्यकता बताते हुए डिलिस्टिंग को समाधान बताया। रामकिशन भील, विभाग सह संगठन मंत्री गुजरात सिंह भील महिला प्रमुख पूजा मीणा, नमोनारायण मीणा, रविंद्र कुमार शर्मा, सेंटर मीणा, नवल किशोर ने ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन सुदृढ़ करने पर चर्चा की। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र मीणा, शिवप्रसाद, श्यामसुंदर, राधेश्याम मौजूद रहे।
Aima मीडिया झालावाड़

6
178 views

Comment