Up 36 me Mila police ko bada mukam
‼️ सराहनीय कार्य अमेठी पुलिस ‼️
⚜️ “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत जायस पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।
⚜️ चेकिंग के दौरान कार सवार 04 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से कुल 02 तमंचा 07 जिन्दा कारतूस (01 तमंचा 03 कारतूस 315 बोर, 01 तमंचा 04 कारतूस 12 बोर), सब्बल, रस्सी, टार्च, लोहे की आरी, पाना आदि सामान बरामद ।
पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 26.03.2026 को क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना जायस पुलिस द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत नौगजी चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 01 सफेद वैगनआर कार से 04 संदिग्ध लड़के घूम रहे हैं जो किसी अप्रिय घटना कारित करने की फिराक में हैं । उक्त सूचना पर चेकिंग कर रही चक्रव्यूह टीमों को सतर्क किया गया । गंगाराम पुरवा रोड के किनारे बाग में किसी अप्रिय घटना कारित करने की योजना बना रहे हैं । प्राप्त सूचना पर के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वैगनआर कार का फिल्मी स्टाइल में पीछा करते हुये हिकमतअमली से घेराबन्दी कर नसीराबाद-गंगाराम पुरवा रोड के किनारे बाग के पास कार सवार सभी लोगों को पकड़ लिया गया । नाम पता पूछने पर पहले ने अपना नाम अरबाज पुत्र सूबेदार गूजर निवासी अरशदपुर थाना जायस जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष बताया जिसकी तलाशी से 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । दूसरे ने अपना नाम हर्षित अग्रवाल पुत्र राजेश कुमार अग्रवाल निवासी मोहल्ला शेखाना कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी उम्र करीब 20 वर्ष बताया जिसकी तलाशी से 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । तीसरे ने अपना नाम अक्षय कुमार पुत्र कल्लू पासी निवासी पूरे बक्शी थाना व कस्बा जायस जनपद अमेठी उम्र 18 वर्ष बताया जिसकी तलाशी से 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । चौथे ने अपना नाम शुभम सोनकर पुत्र रामकुमार सोनकर निवासी कासिमपुर कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष बताया जिसकी तलाशी से 01 तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । गाड़ी संख्या यूपी 32 डब्लूएन 4557 की तलाशी से 01 प्लास्टिक का रस्सा, 01 लोहे की रॉड, 01 लोहे की सरिया, 02 आरी, पेचकश, पाना, रिंच व टार्च आदि बरामद हुआ ।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह सभी लोग साथ मिलकर चोरियां करते हैं और उससे जो रुपये मिलते हैं आपस में बांट लेते हैं । आज भी वह लोग मौका देखकर कहीं चोरी करने की योजना बनाकर निकले थे । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना जायस पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
1. अरबाज पुत्र सूबेदार गूजर निवासी अरशदपुर थाना जायस जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष ।
2. हर्षित अग्रवाल पुत्र राजेश कुमार अग्रवाल निवासी मोहल्ला शेखाना कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी उम्र करीब 20 वर्ष ।
3. अक्षय कुमार पुत्र कल्लू पासी निवासी पूरे बक्शी थाना व कस्बा जायस जनपद अमेठी उम्र 18 वर्ष ।
4. शुभम सोनकर पुत्र रामकुमार सोनकर निवासी कासिमपुर कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष ।
बरामदगी- (कुल 02 तमंचा 07 जिन्दा कारतूस)
1. 01 तमंचा 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
2. 01 तमंचा 04 जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
3. 01 प्लास्टिक का रस्सा, 01 लोहे की रॉड, 01 लोहे की सरिया, 02 आरी, पेचकश, पाना, रिंच व टार्च आदि ।
4. सफेद वैगनआर गाड़ी संख्या यूपी 32 डब्लूएन 4557 ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही -
1. मु0अ0सं0 39/26 धारा 313 बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जायस जनपद अमेठी ।
2. सफेद वैगनआर गाड़ी संख्या यूपी 32 डब्लूएन 4557 । (धारा 207 एमवी एक्ट)
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. श्री अमरेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष थाना जायस जनपद अमेठी ।
2. उ0नि0 सतीश कुमार दीक्षित थाना जायस जनपद अमेठी ।
3. का0 अतुल कुमार थाना जायस जनपद अमेठी ।
4. का0 सर्वेश कुमार थाना जायस जनपद अमेठी ।
5. का0 कमल दीक्षित थाना जायस जनपद अमेठी ।
6. का0 सचिन प्रजापति थाना जायस जनपद अमेठी ।
7. का0 विपिन चौधरी थाना जायस जनपद अमेठी ।