logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Jodhpur News : शहरवासियों को जल्द मिलेगी मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात, एक साथ 450 कारें व 200 दुपहिया वाहन होंगे

Jodhpur Multilevel Parking : नई सड़क पर राजीव गांधी प्रतिमा स्थल के पीछे जिले की पहली चार मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग अंतिम चरणों में है। कोई रूकावट न आई तो तीन महीनों में पार्किंग का कार्य पूरा हो जाएगा।

2 min read

Google source verification

जोधपुर

Mar 26, 2026

जोधपुर में नई सड़क पर निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग।

जोधपुर। नई सड़क पर राजीव गांधी प्रतिमा स्थल के पीछे जिले की पहली चार मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग अंतिम चरणों में है। कोई रूकावट न आई तो तीन महीनों में पार्किंग का कार्य पूरा हो जाएगा। भूतल व तीन मंजिला पार्किंग में 450 कारें और दो सौ दुपहिया वाहन एक साथ पार्क किए जा सकेंगे। इसके साथ ही शहर की हृदयस्थली पर वाहनों के पार्किंग की समस्या से निजात मिल सकेगी।

27.64 करोड़ में तैयार होगी मल्टीलेवल पार्किंग

जेडीए के परियोजना अभियंताओं का कहना है कि मल्टीलेवल पार्किंग भूतल व तीन मंजिला बनाई जा रही है। 85-90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। आरसीसी का काम पूरा कर लिया गया है। जोधपुरी लुक देने के लिए बतौर एलीवेशन जोधपुर के पत्थर की जालियां लगाईं जा रही हैं। फ्लोरिंग व लाइट फिटिंग का काम चल रहा है। अभियंताओं को 30 जून तक काम पूरा होने की उम्मीद है। इस कार्य के लिए 27.64 करोड़ रुपए लागत आएगी।

450 कारें व दो सौ दुपहिया वाहन होंगे खड़े

निर्माण करने वाली फर्म के संचालक सन्नाउल्लाह का कहना है कि यह पार्किंग स्थल जोधपुर में पहला मल्टीलेवल पार्किंग है। भूतल व तीन मंजिला पार्किंग की हर मंजिल पर गाड़ियां खड़ी की जा सकेंगी। एक साथ 450 कारें और दो सौ दुपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

नई सड़क, घंटाघर च आस-पास समस्या से राहत मिलेगी

वर्तमान में नई सड़क, घंटाघर और भीतरी शहर को हृदय स्थली माना जाता है। न सिर्फ शहरवासी बल्कि विदेशी व देसी पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां आते हैं। भीतरी शहर के प्रमुख बाजार में भी खरीदारी करने वालों की भीड़ लगती है।

संबंधित खबरें

cm bhajanlal

Roadways News: सीएम भजनलाल ने दी बड़ी सौगात, राजस्थान रोडवेज को मिली 207 नई बसें

Rajasthan Roadways

Rajasthan Roadways: बीकानेर को मिली 10 नई बसों की सौगात, 1 अप्रेल से रूटों पर दौड़ेंगी; इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

Rajasthan Crime News : बेंगलुरु से चोरी 8 लाख की SUV कार राजस्थान में बरामद- चोर भी अरेस्ट, जानें 2000 km दूर कैसे हुआ ‘खुलासा’?

Rajasthan Roadways Banswara people Great convenience Now roadways night bus service will be available on long routes

Rajasthan Roadways : बांसवाड़ा की जनता को मिली बड़ी सुविधा, अब लंबे रूट पर चलेगी रोडवेज की रात्रिकालीन बस सेवा

Tunga bus timing news, Rajasthan roadways update, bus schedule change Rajasthan, Tunga protest news, Rajasthan transport news, Dausa Diggi bus route, Rajasthan bus timing restored, Tunga local news Rajasthan, roadways passenger protest, Rajasthan rural transport update, bus timing issue Rajasthan, Tunga bus stand news, Rajasthan commuters news, Diggi route bus update, Rajasthan breaking transport news

Rajasthan Roadways: ग्रामीणों के गुस्से के बाद रोडवेज प्रबंधन ने बदला फैसला, दौसा-डिग्गी बस अब पुराने समय पर ही चलेगी

Rajasthan Roadways

Rajasthan Roadways: श्रीगंगानगर से बीकानेर के बीच अब सीधी रोडवेज बस सेवा, आज से 3 बसें शुरू; कोटा का सफर भी आसान

LPG Crisis, LPG Crisis Latest News, LPG Crisis Update News, LPG Crisis Today News, LPG Gas Booking, LPG Gas Booking Latest News, LPG Gas Booking Update News, LPG Gas Booking Today News, LPG new rules Rajasthan, gas cylinder booking rules India, Ujjwala scheme update 2026, LPG booking limit days, Rajasthan gas news, cylinder refill rules change, domestic gas update India, LPG crisis news India, gas cylinder booking 25 days rule, Ujjwala 45 days rule, DBC connection gas rules, Rajasthan breaking news LPG, gas supply update India, petroleum ministry clarification LPG, Jaipur news gas update

खुशखबरी : राजस्थान में बदल गए घरेलू एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियम, आम जनता को मिली बड़ी राहत

बसों की प्रतीकात्मक तस्वीर

Good News: राजस्थान दिवस के मौके पर जनता को 207 बसों का तोहफा, अब सुहाना होगा रोडवेज का सफर, इन रूट पर चलेंगी नई बसें

ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक,

Jaipur: ड्राइविंग लाइसेंस हुआ महंगा; ऑटोमेटेड ट्रैक पर लाइसेंस मिलना मुश्किल और महंगा, जानिए नया सिस्टम

Jaipur illegal hookah bar

Jaipur News: थानाधिकारी खुद बनीं बोगस ग्राहक, कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार का किया भंडाफोड़

इनके लिए हृदयस्थली पर पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वाहनों को रोड पर ही खड़ा करना पड़ता है। जिससे यातायात बाधित होता है और लोग परेशान रहते हैं। मल्टी लेवल पार्किंग बनने के बाद हृदय स्थल आने वाले लोग पार्किंग में वाहन खड़े कर जाएंगे। जिससे वाहनों के सड़कों पर खड़े करने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

टॉप फ्लोर पर फूड कॉर्नर बनेगा

मल्टी लेवल पार्किंग स्थल के टॉप फ्लोर यानि छत पर शहरवासियों के लिए फूड कॉर्नर बनाना प्रस्तावित है। इसके लिए जेउीए की तरफ से पृथक से निविदा निकाली जाएगी।

खबर शेयर करें:

शहर की खबरें:

जयपुर न्यूज़

जोधपुर न्यूज़

अलवर न्यूज़

सीकर न्यूज़

कोटा न्यूज़

Published on:

26 Mar 2026 12:30 pm

Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / Jodhpur News : शहरवासियों को जल्द मिलेगी मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात, एक साथ 450 कारें व 200 दुपहिया वाहन होंगे खड़े

ट्रेंडिंग वीडियो

अगली खबर

जयपुर

Roadways News: सीएम भजनलाल ने दी बड़ी सौगात, राजस्थान रोडवेज को मिली 207 नई बसें

207 New Buses Launched Rajasthan: राजस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी।

3 min read

Google source verification

जयपुर

Mar 19, 2026

cm bhajanlal

नई बसों को हरी झंडी दिखाते सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो:

जयपुर। राजस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के बेड़े में 207 नई बसें शामिल हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत आमजन को सस्ती, सुरक्षित और बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन बसों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: पंचायत चुनाव से पहले भजनलाल सरकार का बड़ा दांव, हर गांव का बनेगा रोडमैप; शुरुआत आज से

CM-Bhajanlal-Sharma

जयपुर

बसों के अंदर देखी सुविधाएं

इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने रोडवेज की अनुबंधित बसों के अंदर सुविधाएं देखी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना की और फिर हीरापुरा बस टर्मिनल से नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

207 नई बसों में 100 ब्लू लाइन

रोडवेज को मिली इन 207 नई बसों में 100 ब्लू लाइन, 79 नॉन एसी और 28 एसी बसें शामिल हैं। इस बसों के संचालन से ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही बंद रूटों पर फिर से रोडवेज की नई बसें दौड़ती नजर आएंगे। ऐसे में यात्रियों का सफर आसान होगा।

संबंधित खबरें

Rajasthan Roadways

Rajasthan Roadways: बीकानेर को मिली 10 नई बसों की सौगात, 1 अप्रेल से रूटों पर दौड़ेंगी; इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

Rajasthan Roadways

Good News: राजस्थान के इन 3 जिलों को मिली 24 नई बसों की सौगात, लंबी दूरी की रोडवेज सेवाएं फिर होगी शुरू

Baran Depo

New Roadways Bus: 1 अप्रेल से राजस्थान की सड़कों पर दौड़ेगी रोडवेज की नई बसें, इन लंबे रूट पर होगा संचालन?

Rajasthan Roadways

Rajasthan Roadways: श्रीगंगानगर से बीकानेर के बीच अब सीधी रोडवेज बस सेवा, आज से 3 बसें शुरू; कोटा का सफर भी आसान

बसों की प्रतीकात्मक तस्वीर

Good News: राजस्थान दिवस के मौके पर जनता को 207 बसों का तोहफा, अब सुहाना होगा रोडवेज का सफर, इन रूट पर चलेंगी नई बसें

सांवलियाजी के लिए रोडवेज बस सेवा एक अप्रेल से,

Good News: सांवलियाजी रूट पर बसों का संचालन एक अप्रेल से, बंद रूट पर फिर दौड़ेगी रोडवेज

Rajasthan Roadways Banswara people Great convenience Now roadways night bus service will be available on long routes

Rajasthan Roadways : बांसवाड़ा की जनता को मिली बड़ी सुविधा, अब लंबे रूट पर चलेगी रोडवेज की रात्रिकालीन बस सेवा

National Highway-1

National Highway-Expressway: 61 हजार करोड़ टोल वसूली, फिर भी राजस्थान समेत 20 राज्यों के हाईवे-एक्सप्रेसवे मरम्मत को तरसे

Tunga bus timing news, Rajasthan roadways update, bus schedule change Rajasthan, Tunga protest news, Rajasthan transport news, Dausa Diggi bus route, Rajasthan bus timing restored, Tunga local news Rajasthan, roadways passenger protest, Rajasthan rural transport update, bus timing issue Rajasthan, Tunga bus stand news, Rajasthan commuters news, Diggi route bus update, Rajasthan breaking transport news

Rajasthan Roadways: ग्रामीणों के गुस्से के बाद रोडवेज प्रबंधन ने बदला फैसला, दौसा-डिग्गी बस अब पुराने समय पर ही चलेगी

Jaipur-Metro

जयपुर मेट्रो विस्तार पर बड़ा अपडेट: इन रूटों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी; बस्सी का सपना फिर अधूरा

ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी होगी बेहतर

रोडवेज के बेड़े में 207 नई बसें शामिल होने के बाद अब राज्य की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित व बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा। नई बसों के संचालन से खासतौर पर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

प्रदेशभर में अलग-अलग रूट्स पर चलेंगी नई बसें

नई बसों में यात्रियों के लिए सीटिंग और सेफ्टी फीचर्स को ध्यान में रखा गया है। इन बसों का संचालन प्रदेशभर में अलग-अलग रूट्स पर किया जाएगा। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक इन बसों से लंबी दूरी के साथ-साथ इंटरसिटी रूट्स पर भी सुविधा बेहतर होगी।

700 महिलाओं को हेलमेट भी बांटे

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल भी की गई। सीएम भजनलाल शर्मा ने 700 महिला सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को आइएसआइ मार्का हेलमेट वितरित किए। इस पहल का मकसद आमजन को हेलमेट के उपयोग के लिए प्रेरित करना है। सरकार का मानना है कि ऐसे प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और सुरक्षित यातायात की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Rail Project: भारत-पाक बॉर्डर से सटे राजस्थान के इन जिलों में बिछेगी नई रेल लाइनें, होगा बड़ा फायदा

New Rail Line

बीकानेर

खबर शेयर करें:

संबंधित विषय:

भजन लाल शर्मा

rajasthan news

rajasthan news in hindi

शहर की खबरें:

जयपुर न्यूज़

जोधपुर न्यूज़

अलवर न्यूज़

सीकर न्यूज़

कोटा न्यूज़

Updated on:

19 Mar 2026 07:49 pm

Published on:

19 Mar 2026 10:58 am

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Roadways News: सीएम भजनलाल ने दी बड़ी सौगात, राजस्थान रोडवेज को मिली 207 नई बसें

अगली खबर

बीकानेर

Rajasthan Roadways: बीकानेर को मिली 10 नई बसों की सौगात, 1 अप्रेल से रूटों पर दौड़ेंगी; इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

Bikaner Bus Service Update: राजस्थान रोडवेज के बीकानेर आगार को 10 नई बसों की सौगात मिली है। जिनमें से चार बसों को नए रूटों पर चलाया जाएगा।

2 min read

Google source verification

बीकानेर

Mar 24, 2026

Rajasthan Roadways

बीकानेर रोडवेज आगार परिसर में खड़ी नई बसें।

बीकानेर। राजस्थान रोडवेज के बीकानेर आगार को 10 नई बसों की सौगात मिली है। इन बसों के शामिल होने से जहां जर्जर वाहनों को हटाया जाएगा, वहीं नए रूट शुरू होने से यात्रियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी। सभी बसों का संचालन 1 अप्रैल से शुरू होगा।

मुख्य प्रबंधक इन्द्रा गोदारा के अनुसार 10 में से 6 बसों को पहले से संचालित रूटों पर लगाया जाएगा। इन रूटों पर चल रही कंडम और तकनीकी रूप से अनुपयुक्त बसों को हटाकर नई बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित और आरामदायक होगी।

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और खाजूवाला के लिए नए रूट तय

शेष 4 बसों को नए रूटों पर चलाया जाएगा। इनमें एक बस श्रीगंगानगर, एक हनुमानगढ़ और दो बसें खाजूवाला रूट पर संचालित होंगी। इन रूटों के शुरू होने से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा और यात्रियों का समय भी बचेगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan New Rail Line: रिफाइनरी तक बालोतरा से ही जाएगी रेल या यहां से बिछेगी नई पटरी

Indian Railway Train Mumbai LTT

बाड़मेर

यह रहेगी समय सारिणी

बीकानेर से खाजूवाला सुबह दस बजे जाएगी और दोपहर 13 बजकर 20 मिनट पर खाजूवाला से बीकानेर के लिए रवाना होगी। बीकानेर से खाजूवाला 10.50 और वापसी 13 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। एक बस 17 बजकर 25 मिनट पर खाजूवाला जाएगी और सात बजकर 50 मिनट पर वापस रवाना होगी।

बीकानेर से हनुमानगढ़ सुबह नौ बजे जाएगी और दोपहर 15 बजे हनुमानगढ़ से वापस रवाना होगी। बीकानेर से श्रीगंगानगर सुबह साढ़े सात बजे जाएगी और दोपहर एक बजकर दस मिनट पर वाया सूरतगढ़ होते हुए वापस आएगी।

आय बढ़ने के साथ सुविधा में सुधार

रोडवेज प्रबंधन का मानना है कि नई बसों के संचालन से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और आय में भी वृद्धि होगी। यह कदम क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेगा। लंबे समय से बंद पड़ी कई रूटों पर बस सेवाएं फिर से शुरू होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।

संबंधित खबरें

cm bhajanlal

Roadways News: सीएम भजनलाल ने दी बड़ी सौगात, राजस्थान रोडवेज को मिली 207 नई बसें

Baran Depo

New Roadways Bus: 1 अप्रेल से राजस्थान की सड़कों पर दौड़ेगी रोडवेज की नई बसें, इन लंबे रूट पर होगा संचालन?

Rajasthan Roadways

Good News: राजस्थान के इन 3 जिलों को मिली 24 नई बसों की सौगात, लंबी दूरी की रोडवेज सेवाएं फिर होगी शुरू

Rajasthan Roadways

Rajasthan Roadways: श्रीगंगानगर से बीकानेर के बीच अब सीधी रोडवेज बस सेवा, आज से 3 बसें शुरू; कोटा का सफर भी आसान

Rajasthan Roadways Banswara people Great convenience Now roadways night bus service will be available on long routes

Rajasthan Roadways : बांसवाड़ा की जनता को मिली बड़ी सुविधा, अब लंबे रूट पर चलेगी रोडवेज की रात्रिकालीन बस सेवा

बसों की प्रतीकात्मक तस्वीर

Good News: राजस्थान दिवस के मौके पर जनता को 207 बसों का तोहफा, अब सुहाना होगा रोडवेज का सफर, इन रूट पर चलेंगी नई बसें

Tunga bus timing news, Rajasthan roadways update, bus schedule change Rajasthan, Tunga protest news, Rajasthan transport news, Dausa Diggi bus route, Rajasthan bus timing restored, Tunga local news Rajasthan, roadways passenger protest, Rajasthan rural transport update, bus timing issue Rajasthan, Tunga bus stand news, Rajasthan commuters news, Diggi route bus update, Rajasthan breaking transport news

Rajasthan Roadways: ग्रामीणों के गुस्से के बाद रोडवेज प्रबंधन ने बदला फैसला, दौसा-डिग्गी बस अब पुराने समय पर ही चलेगी

Jaipur-Metro

जयपुर मेट्रो विस्तार पर बड़ा अपडेट: इन रूटों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी; बस्सी का सपना फिर अधूरा

New Rail Line

Rajasthan Rail Project: भारत-पाक बॉर्डर से सटे राजस्थान के इन जिलों में बिछेगी नई रेल लाइनें, होगा बड़ा फायदा

Bhilwara road accident, Shahpura bus accident, Rajasthan bus car collision, 37 injured bus हादसा, Rajasthan road safety news, Bhilwara Shahpura highway accident, bus overturned India, car bus crash Rajasthan, accident near Raipur chauraha, Rajasthan breaking news, highway accident India today, bus हादसा अपडेट, injured passengers news, road accident causes India, Rajasthan traffic incident

Rajasthan Accident: गड्ढे से बचने की कोशिश में अनियंत्रित हुई निजी बस, कार से भिड़ंत के बाद पलटी, 37 घायल, मची चीख पुकार

रोडवेज को मिली थी 207 नई बसों की सौगात

बता दें कि राजस्थान दिवस के मौके पर 19 मार्च को प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने रोडवेज को 207 नई बसों की सौगात दी थी। जिनमें 100 ब्लूलाइन एक्सप्रेस, 79 स्टार लाइन और 28 एसी बसें शामिल है।

ये भी पढ़ें

Good News: राजस्थान के इन 3 जिलों को मिली 24 नई बसों की सौगात, लंबी दूरी की रोडवेज सेवाएं फिर होगी शुरू

Rajasthan Roadways

कोटा

8
492 views

Comment