logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

#जल_ गंगा_ संवर्धन_ अभियान _MP

#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खेड़ा मानगढ़ एवं बड़गांव की

नल-जल योजनाओं का भौतिक सत्यापन

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मुरैना द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड कैलारस की ग्राम पंचायत कुरौली के अंतर्गत ग्राम खेड़ा मानगढ़ एवं बड़गांव में संचालित नल-जल योजनाओं का भौतिक सत्यापन कराया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत कैलारस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रामपाल करजरे, विकासखंड समन्वयक डॉ. गिरीश इंदौलिया, श्री रविन्द्र पाल (आईएसए कॉर्डिनेटर), सरपंच, सचिव, ठेकेदार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी के साथ संयुक्त रूप से चर्चा कर योजनाओं को ग्राम पंचायत के सुपुर्द किए जाने की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान ग्रामीणों को नल-जल योजना के सुचारू संचालन एवं संधारण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जनपद सीईओ श्री करजरे द्वारा सरपंच एवं सचिव को नल-जल योजना का पंचायत स्तर पर विधिवत हस्तांतरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

34
1377 views

Comment