अग्निश्मन अधिकारी द्वारा चैती मेले में निरिक्षण करते हुए अग्नि से बचाव हेतु जानकारी देते हुए फायर सेफ्टी यंत्र लगाने के लिए निर्देश दिए।
काशीपुर:-श्रीमान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी काशीपुर श्री श्याम सिंह द्वारा चैती मेले में लगे झूले तथा अस्थाई दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें प्रभारी द्वारा झूला स्वामी को प्रत्येक इवेंट पर फायर एक्सटिंग्विशर तथा तारों की मजबूती से टाइपिंग तथा इंसुलिट वायरिंग का इस्तेमाल करने हेतु निर्देशित किया गया तथा समस्त प्रतिष्ठान वालों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दुकान पर फायर एक्सटिंग्विशर स्थापित करेंगे तथा संपूर्ण मात्रा में ड्रम में पानी रखेंगे।