logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हुसैनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने अपहरण के एक मामले का सफल खुलासा किया है।
हुसैनगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 50/2026 धारा 87, 137(2) बीएनएस से संबंधित नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही नामजद वांछित अभियुक्त अभिषेक पासवान पुत्र शिवचरन निवासी ग्राम सेमरी थाना असोथर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार बरामद की गई नाबालिग को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

4
623 views

Comment