logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राम नवमी पर हाई अलर्ट: धनबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, फ्लैग मार्च से पुलिस ने दिया भरोसा


धनबाद:-राम नवमी के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है।

सिटी एसपी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें 100 से अधिक वाहनों के साथ पुलिस बल ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन सर्विलांस, क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और दंगा रोधी बल की तैनाती की गई है। साथ ही 24×7 कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है, जहां से पूरे जिले की निगरानी की जा रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक अफवाहों से दूर रहें और शांति व सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से यह भी अपील की है कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत डायल 112 पर सूचना दें।
प्रशासन के इन कड़े इंतजामों के बीच उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार राम नवमी का पर्व जिले में पूरी शांति और सौहार्द के साथ संपन्न होगा।

8
2938 views

Comment