logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाम 6 बजे की बड़ी खबरें.......


➡लखनऊ- लखनऊ में पेट्रोल टंकियों का बुरा हाल, पेट्रोल टंकी पर गाड़ियों की लाइन लगी, जियामऊ टंकी पर लंबी लंबी कतारें, टंकी से लेकर मेन रोड तक लंबी लाइन, टंकियों पर डीजल न मिलने की शिकायत, लोगों के अंदर पेट्रोल,डीजल को लेकर संशय

➡अमेठी- ATM को तोड़कर पैसे चुराने की कोशिश, अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एटीएम मशीन को किया था क्षतिग्रस्त, 2 सीसीटीवी कैमरे, कीबोर्ड, हथौड़ी बरामद, गौरीगंज पुलिस, स्वाट टीम की कार्रवाई

➡फर्रुखाबाद- दीपिका पादुकोण को CJM कोर्ट से नोटिस, सैनिक से ऑनलाइन ठगी में परिवाद दर्ज, एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से हुई ठगी, दीपिका पादुकोण बैंक की हैं ब्रांड एंबेसडर, सैनिक फैयाज अहमद ने परिवाद दर्ज कराया, एक्सिस बैंक के चेयरमैन का भी है नाम, CJM कोर्ट ने सभी को जारी किया नोटिस

➡चंदौली- 3 दिन पहले छापेमारी में 14 जुआरी गिरफ्तार, सवा लाख कैश, अवैध तमंचा, कारतूस, 52 बाइक मिली, मुख्य सरगना अब भी फरार, तलाश तेज, 3 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम, देवता यादव, मग्गू पटेल, राहुल पटेल पर इनाम, अवैध संपत्ति की भी जांच में जुटी पुलिस, कोतवाल लाइन हाजिर, चौकी इंचार्ज ट्रांसफर, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡झांसी- SGST टीम का 3 क्रशर फर्मों पर एक साथ छापा, SIB ने करीब 20 अधिकारियों के साथ छापेमारी की, क्रशर फर्मों से दस्तावेज और कंप्यूटर जब्त किए, शुरुआती जांच में टैक्स चोरी का मामला सामने आया, मौके पर संचालकों से करीब 50 लाख जमा कराए गए, गुरसराय में SGST टीम ने एक साथ छापेमारी की

➡सहारनपुर- मोहल्ला कुरेशियान में चले रॉड, सरिया, पुरानी रंजिश को लेकर किया हमला, सरियों और डंडों से जानलेवा हमला, पीड़ित को शरीर में आई गंभीर चोटें, पहुंचे लोग, बीच-बचाव कर बचाई जान, आरोपी जान की धमकी देकर फरार, थाना गंगोह क्षेत्र की घटना

➡सहारनपुर- शादी के लिए रची दारोगा बनने की कहानी, बरेली के युवक ने खुद को बताया दारोगा, खुद को बताया सहारनपुर में तैनात दारोगा, पीलीभीत में लड़की पक्ष से चली बातचीत, रिश्ता पक्का करने सहारनपुर आए पिता, बातचीत में खुली फर्जी दारोगा की पोल, युवक का नाम काशिम बताया जा रहा है, थाना सदर बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार

➡अमेठी- लापरवाह अधिकारियों पर सख्त हुए सीडीओ, निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर एक्शन, अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन पर रोक, दर्जन भर से अधिक अधिकारी, कर्मचारी, कार्यालयों में फैली गंदगी देख भड़के सीडीओ, अनुपस्थित रहने पर जांच शुरू, जवाब तलब

➡मैनपुरी- आश वर्करों का अवैध वसूली का आरोप, CHC कुरावली में अवैध वसूली का आरोप, भुगतान के नाम पर वसूली का आरोप, पैसे लेने का फोटो वायरल होने पर जांच शुरू, स्वास्थ्य विभाग ने जांच पड़ताल के दिए निर्देश, थाना कुरावली के CHC का बताया गया मामला

➡लखीमपुर खीरी- MLA सौरभ सिंह सोनू का वीडियो वायरल, पुलिस अधिकारी से फोन पर कार्रवाई की मांग, आरोपियों पर कुर्की और गैंगस्टर बात कही, नीमगांव क्षेत्र में कुलदीप नाम के मजदूर की मौत, कोल्हू की कढ़ाई में झुलसने से गई जान, विधायक ने बिना कुछ जाने कार्रवाई की मांग की, मृतक कुलदीप का मौत से पूर्व बयान वायरल, पैर फिसलने से कढ़ाई में गिरकर झुलसना बताया

➡मेरठ- महिला सिपाही को कार में खींचकर रेप का प्रयास, महिला सिपाही ने साथी सिपाही पर लगाए आरोप, पीड़िता ने शोर मचाकर खुद को आरोपी से बचाया, नोएडा में तैनात सिपाही ने मेरठ में की घटना, महिला, आरोपी पूर्व में नोएडा में साथ थे तैनात, महिला ने आरोपी से लिए थे 40 हजार उधार, सीओ की जांच के बाद आरोपी सिपाही पर केस, रेलवे थाना क्षेत्र में हुईं थी घटना

➡अयोध्या- राम जन्मोत्सव पर उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, भगवान सूर्य करेंगे अपनी किरणों से सूर्य तिलक, भगवान श्री राम के मस्तक पर करेंगे सूर्य तिलक, 4 मिनट तक होगा सूर्य किरण से अभिषेक, IIT रुड़की और CBRI की टीम पहुंची अयोध्या, कल दोपहर में ठीक 12 बजे होगा सूर्य तिलक

➡हापुड़- गैस संकट में बढ़ी इलेक्ट्रिक चूल्हे की डिमांड, बढ़ती डिमांड से मार्केट में इलेक्ट्रिक चूल्हे की कमी, करीब 20% बढ़ गए इलेक्ट्रिक चूल्हे के दाम, ग्राहकों की जेब पर पड़ रही महंगाई की मार

➡रामपुर- आज़म खां के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पत्नी तंजीन फातिमा, परिवार से मिले अजय राय, सपा और कांग्रेस के तमाम नेता रहे मौजूद

➡प्रयागराज- संगम नगरी में पेट्रोल पंपों पर भीड़, पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़, कई पेट्रोल पंपों पर तेल हुआ खत्म, जिला प्रशासन ने लोगों से की अपील, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं- प्रशासन

➡बुलंदशहर- अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, गिरोह का सरगना शमसुद्दीन गिरफ्तार, दो नाबालिग भी हिरासत में लिए गए, सिकंदराबाद में चेकिंग के दौरान अरेस्टिंग

➡रायबरेली- खाना बनाते समय छप्पर में लगी आग, देखते ही देखते चपेट में आया पूरा घर, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख, लोगों ने मशक्कत से आग पर पाया काबू, हरचंदपुर के शोरा ठाकुराइन गांव की घटना

➡गाजियाबाद- 500 के 234 नकली नोट हुए बरामद, 500 के नकली नोटों के साथ 3 अरेस्ट, 2 दिल्ली, 1 झारखंड का आरोपी अरेस्ट, झारखंड का निवासी करता था सप्लाई, लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

➡रायबरेली- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर, बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने दोनों को पहुंचाया बछरावां CHC, डॉक्टरों ने पिता को किया मृत घोषित, पुत्र नाजुक हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर, बछरांवा थाना इलाके की दर्दनाक घटना

➡हल्द्वानी- 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर अरेस्ट, कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, बेलबाबा मंदिर के पास से महिला तस्कर अरेस्ट, अंतर्राष्ट्रीय कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज, कोर्ट में पेश किया

2
28 views

Comment