logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित "उमेश कन्नौजिया"🖊

पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने 70हजार रू० का कानून पुस्तके देने का वादा किया।

रसड़ा/बलिया: तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा के सत्र 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को तहसील परिसर में आयोजित हुआ। समारोह में अधिवक्ताओं ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उदय नारायण सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार, महामंत्री सुनील श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय प्रदीप श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री प्रकाश जयप्रकाश भारती, संयुक्त मंत्री प्रशासन अजीत, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ, आय-व्यय निरीक्षक कपिलेश्वर दयाल के साथ ही कार्यकारिणी के (कनिष्ठ) पद पर निर्वाचित घोषित हुए अधिवक्ता कुन्दन कन्नौजिया व अन्य सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उप्र के सदस्य व पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने कहा कि अधिवक्ता हित के लिए हमेशा काम किया और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी के लिए 70 हजार रुपये का कानून पुस्तकें देने का वादा किया।
विशिष्ट अतिथि बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र प्रिंस युकेश सिंह ने तहसील परिसर में आरओ प्लांट और पेवर्स लगवाने का वादा किया। इस मौके पर ग्राम न्यायालय रसड़ा के पीठासीन अधिकारी आशुतोष कुमार सिंह, तहसीलदार निखिल शुक्ल, काउंसिल ऑफ उप्र के अनुशासन समिति के सदस्य दिव्यांश पति त्रिपाठी, एसडीएम रवि कुमार, सीओ आलोक कुमार गुप्त आदि थे। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने की और संचालन पूर्व अध्यक्ष द्वारिका सिंह ने किया।

9
458 views

Comment