मिर्जापुर:
थाना अहरौरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मिर्जापुर:
थाना अहरौरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से —
दो चार पहिया वाहन
तमंचा व कारतूस
40 पेटी देशी शराब
शराब बिक्री की ₹95,300 नकद धनराशि
बरामद की है।
पुलिस के अनुसार यह गैंग विभिन्न जनपदों में चोरी व अवैध शराब के कारोबार में सक्रिय था। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।