logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों का महाकुंभ भोपाल में संपन्न :पुरानी यादें हुईं ताज़ा

देश के प्रथम कृषि विश्वविद्यालय गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर से पढ़े हुए पुरातन छात्रों का मिलन समारोह *अनुभूति 2026* सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस समागम में वर्ष 1964 से 2014 तक के पूर्व छात्र उपस्थित हुए। इसमें मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे हुए पूर्व छात्रों का स्वागत डा नीलम सिंह , अतुल सिंह, एस एन शर्मा और योगेश शर्मा ने किया । कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह में पधारे वरिष्ठ महेश चंद्र पंत , आर के अवस्थी और सुनील कुमार गुप्ता ने किया और उनका स्वागत शॉल और श्रीफल से किया गया । दीप प्रज्वलन के समय ज्ञान की देवी मां सरस्वती की वंदना का गायन डा. के. सी .पाण्डेय ने किया ।पंतनगर के पूर्व छात्र आज मध्यप्रदेश में ही नहीं , विश्व भर में संस्थान का गौरव बढ़ा रहे हैं।पंतनगर विश्वविद्यालय ने देश को न केवल हरित क्रांति दी, बल्कि बेहतरीन इंजीनियर, कृषि वैज्ञानिक , वेटनरी वैज्ञानिक , फॉरेस्ट्री और फिशरीज क्षेत्र के हज़ारों शोध कर्ता भी दिए हैं। भोपाल में होने वाला यह मिलन समारोह हमारे गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य के बीच एक सेतु का काम करेगा। पूर्व छात्रों ने कॉलेज और हॉस्टल के किस्से ,कहानियां और यादें साझा कर सबको पुराने दिनों में लौटने पर मजबूर किया । सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डा विनय मेहरोत्रा , महेश पालीवाल, डा जे पी मिश्रा , डा पी सी मिश्रा ने मधुर गानों से समां बंधा। एस एस अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी मंजू अग्रवाल ने व्यंग्यात्मक क्षणिकाएं सुनाकर गुदगुदाया। संजीव सिंह, राजेंद्र अवस्थी और मनोज त्रिपाठी ने कविताएं सुनाई। राजीव रतन गुप्ता की डांस प्रस्तुति ने हाल में उपस्थित सभी का मन मोह लिया । मंच का संचालन विनय मेहरोत्रा और राजीव रतन गुप्ता ने किया और अंत में सभी एलुमनी के लिए आभार शब्द डा के सी पाण्डेय और जनार्दन प्रसाद ने व्यक्त किया ।

15
5668 views

Comment