logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समाचार पत्र जलाने की घटना की सैखोवा प्रेस क्लब ने की कड़ी निंदा

सैखोवाघाट :- शिवसागर जिले के कावैमरी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा समाचार पत्र जलाए जाने की घटना की सैखोवा प्रेस क्लब ने कड़ी निंदा की है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष शांतनु गोस्वामी और सचिव पुनेश्वर फुकन द्वारा हस्ताक्षरित एक बयान में कहा गया है कि समाचार पत्र जलाकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर किया गया यह हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा आक्रमण है। बयान में सरकार और जिला प्रशासन से घटना की जांच कर दोषियों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

2
369 views

Comment