संचार साथी दूरसंचार विभाग (DoT) की एक नागरिक केंद्रित पहल......
संचार साथी दूरसंचार विभाग (DoT) की एक नागरिक केंद्रित पहल है, जिसका उद्देश्य मोबाइल ग्राहकों को सशक्त बनाना, उनकी सुरक्षा को मजबूत करना और सरकार की नागरिक केंद्रित पहलों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। संचार साथी मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल www.sancharsaathi.gov.in के रूप में उपलब्ध है। संचार साथी विभिन्न नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करता है।
यह मोबाइल ग्राहक को इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI) नंबर की मदद से मोबाइल हैंडसेट की प्रामाणिकता की जांच करने की सुविधा प्रदान करता है।
IMEI नंबर जानने के लिए *#06# डायल कर सकते हैं| जिसे हमे सुरक्षित रखना चाहिए किसी डायरी में लिखकर|
संचार एप्प और वेब पोर्टल मोबाइल ग्राहक को अपने नाम पर लिए गए मोबाइल कनेक्शनों की संख्या जांचने की सुविधा प्रदान करता है। साथ ही, यह ग्राहक द्वारा उपयोग न किए गए या अनावश्यक मोबाइल कनेक्शनों की रिपोर्ट करने की सुविधा भी देता है। यह खोए/चोरी हुए मोबाइल उपकरणों का पता लगाने में मदद करता है। साथ ही, यह सभी दूरसंचार ऑपरेटरों के नेटवर्क में खोए/चोरी हुए मोबाइल उपकरणों को ब्लॉक करने की सुविधा भी प्रदान करता है, ताकि भारत में उनका उपयोग न किया जा सके। यदि कोई व्यक्ति ब्लॉक किए गए मोबाइल फोन का उपयोग करने का प्रयास करता है, तो उसकी ट्रेसबिलिटी जेनरेट हो जाती है। मोबाइल फोन मिल जाने पर, इसे ऐप या पोर्टल पर अनब्लॉक किया जा सकता है ताकि नागरिक इसका सामान्य रूप से उपयोग कर सकें।
एक पहल सरकार की अब हमारी बारी, जनता की बारी, अपने दोस्तों रिश्तेदारों को जागृत करें|