logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उदयपुर में 30 लाख का UD टैक्स बकाया, नगर निगम ने BN एवं RMV कॉलेज के रजिस्ट्रार ऑफिस किया सीज़ |

उदयपुर | 26 मार्च, 2026

उदयपुर नगर निगम ने शहरी विकास कर (UD Tax) की वसूली के लिए आज सुबह एक बड़ी सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया। चलाए जा रहे अभियान के तहत निगम की टीम ने आज BN कॉलेज और RMV कॉलेज रजिस्ट्रार ऑफिस को सीज़ कर दिया है।

निगम ने बिना किसी ढिलाई के ऑफिस को खाली करवाकर मुख्य द्वार पर सरकारी सील लगा दी।

निगम अधिकारियों के अनुसार, कई बार नोटिस और रिमाइंडर भेजे गए थे। कुल 30 लाख रुपये की बड़ी राशि बकाया होने के बावजूद भुगतान में लापरवाही बरती जा रही थी जिसके बाद आयुक्त के निर्देशानुसार आज यह कठोर कदम उठाया गया।

BN और RMV कॉलेज जैसे व्यस्त शैक्षणिक और व्यावसायिक क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई से अन्य बड़े टैक्स डिफॉल्टरों में हड़कंप मच गया है। निगम की टीम ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि जल्द ही बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो अन्य बड़ी संपत्तियों पर भी इसी तरह की गाज गिर सकती है।

1
215 views

Comment