logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ओती मोरम खदान में पोकलैंड मशीनों से अवैध खनन का वीडियो वायरल, NGT नियमों की उड़ रही धज्जियां

फतेहपुर जनपद के ओती मोरम खदान में अवैध खनन का मामला सामने आया है। खदान में आधा दर्जन पोकलैंड मशीनों से खनन किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो ललौली क्षेत्र के ओती खंड संख्या-4 का है, जहां खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है। मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार, (NGT) के स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं कि नदियों में पोकलैंड मशीनों का उपयोग केवल रास्ता बनाने और वाहनों को निकालने के लिए किया जा सकता है, जबकि खनन कार्य मजदूरों से कराया जाना चाहिए।
इसके बावजूद वायरल वीडियो में भारी मशीनों से सीधे खनन होता साफ दिखाई दे रहा है, जिससे NGT के नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता

7
595 views

Comment