दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट में छात्राएं में से गार्गी और छात्रों में से अक्षित राणा को चुना गया बेस्ट एथलीट
तलवाड़ा-होशियारपुर, 26 मार्च ( अर्श ) : एम.आर.पी.डी राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ा के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोसला के नेतृत्व और शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीश शर्मा की देख-रेख में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट आयोजित की गई । महाविद्यालय मीडिया सेल के प्रभारी प्रो.अजय कुमार अर्श ने बताया कि इस दो दिवसीय एथलेटिक मीट के दूसरे दिन में सेवानिवृत प्रिंसिपल गुरमीत सिंह, रिटायर प्रो. डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह मंड एवं रिटायर प्रो. दलबीर सिंह मल्ही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । इस मीट में कॉलेज के लगभग 350 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया । इस वार्षिक एथलेटिक मीट में विभिन्न प्रकार के क्रॉस कंट्री, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, खो-खो, शॉट पुट, जैवलिन, गोला फेंकना, डिस्क थ्रो, रस्सा कशी, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ इत्यादि मुकाबले करवाए गए ।
दूसरे दिन की खेलों का आगाज हवा में गुब्बारे उडाना, खेलों से संबंधित शपथ, मार्च पास व पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की एंथम से हुआ और तत्पश्चात खेलों को हरी झंडी दी गई । मीट के दौरान करवाई गई विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में क्रॉस कंट्री लड़कियों में से देवशी ने पहला स्थान, भावना ने दूसरा स्थान, प्रिंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । क्रॉस कंट्री लड़कों के मुकाबले में पहले स्थान पर इंद्र ठाकुर, दूसरे स्थान पर गुरमीत सिंह और तीसरे स्थान पर सुखविंदर सिंह रहा ।
लड़कियों के वॉलीबॉल मुकाबले में
राधिका, प्रियंका, रिया परमार, गार्गी, डिंपल, सिमरदीप कौर एवं प्रिया की टीम विजेता रही और लड़कों के वॉलीबॉल मुकाबले में
संगम ठाकुर, तरुण चौधरी, वंश राणा, नमन शर्मा, कार्तिक व भविष्य चौहान की टीम पहले स्थान पर रही ।
लड़कियों के टेबल टेनिस मुकाबले में रुचिका और प्रिया की टीम पहले स्थान पर और कमल एवं संजना की टीम दूसरे स्थान पर रही ।
लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान कशिश शर्मा, भावना और स्मृति कैंडल को मिला व लड़कों की 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान अक्षित राणा, दूसरा स्थान चंचल कुमार और तीसरा स्थान इंदर कुमार ने हासिल किया । लड़कों की 200 मीटर दौड़ में अक्षित राणा पहले स्थान पर, विशाल दूसरे स्थान पर और प्रभार शर्मा तीसरे स्थान पर रहा वहीं लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में प्रिंका ने पहला, भावना पठानिया ने दूसरा और मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में क्रमांक क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान भावना पठानिया, रेखा रानी, कशिश शर्मा ने हासिल किया । लड़कों की 400 मीटर दौड़ में अक्षित राणा पहले स्थान पर, ध्रुव कुमार दूसरे स्थान पर व प्रवेश शर्मा तीसरे स्थान पर रहा ।
लड़कों की डिस्कस थ्रो में पहला स्थान अक्षित राणा, दूसरा स्थान गुरमीत सिंह व तीसरा स्थान बलविंदर सिंह ने प्राप्त किया । लड़कियों की डिस्कस थ्रो में पहला स्थान गार्गी, दूसरा स्थान भावना पठानिया व तीसरा स्थान संजना ने प्राप्त किया ।
लड़कों में शाट पुट में प्रथम स्थान अक्षत राणा, द्वितीय स्थान गुरमीत सिंह और तृतीय स्थान तुषार ने प्राप्त किया । लड़कियों में शाट पुट में प्रथम स्थान रिया, द्वितीय स्थान वर्धा और तृतीय स्थान हिमानी ने प्राप्त किया ।
लड़कों द्वारा जैवलिन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान क्रमाश: इंद्र कुमार, वंश ठाकुर व प्रवेश शर्मा को मिला । लड़कियों द्वारा जैवलिन में प्रथम व द्वितीय स्थान गार्गी व रिया ने प्राप्त किया और तृतीय स्थान पर दीपक बहल रही।
खो-खो मुकाबले में कॉलेज की छात्राएं कशिश चौधरी, प्रिया, तनीषा देवी, दीपक बहल, स्मृति, रुचिका, भावना पठानिया, नंदिनी, कशिश शर्मा, मुस्कान व मुस्कान चौधरी विजेता रहीँ ।
इस समय पर आए हुए अतिथियों, स्टाफ सदस्यों में एक म्यूजिकल चेयर जैसी मैत्रीपूर्ण प्रतिस्पर्धा भी करवाई गई ।
इस समय मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति प्रिंसिपल गुरमीत सिंह ने छात्रों की प्रतिभा को देखते हुए कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल बहुत जरूरी है व न केवल छात्रों को बल्कि समाज के हर व्यक्ति को खेलों में रुचि लेनी चाहिए । सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह मंड एवं सेवानिवृत प्रो. दलबीर सिंह मल्ही ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर वाला व्यक्ति ही समाज में मानसिक रूप से विकास कर सकता है, इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ शरीर के लिए खेलों पर विशेष ध्यान देना चाहिए ।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेता विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
एथलेटिक मीट में कॉलेज स्टाफ की ओर से विशेष योगदान देने वाले प्राध्यापकों में प्रो. दलविंदर पाल सिंह, प्रो. अकबाल सिंह, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. इंद्रजीत कौर, प्रो. कुलदीप चंद, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. साक्षी जग्गी, प्रो. मुनीष कश्यप, प्रो. जीवन ज्योति, प्रो. संजू बाला, प्रो. सुषमा कुमारी के अतिरिक्त कॉलेज के पूर्व छात्र रमन की विशेष तौर पर सराहना गई ।
इस अवसर पर हलका विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण विशेष तौर पर उपस्थित हुए, जिन्होंने कॉलेज में तैयार की गई कैंटीन का उद्घाटन किया ।
कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल डॉ. राजीव खोसला ने मुख्य अतिथियों, सभी स्टाफ सदस्यों और छात्रों को इस वार्षिक एथलेटिक मीट को सही ढंग से आयोजित करने में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया एवं इस समय पर पधारे मुख्य अतिथियों को विशेष सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए महाविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से अटूट लंगर का प्रबंध भी किया गया ।
इस समय पर प्रो. सीमा जस्सल, प्रो. दर्पण चौधरी, प्रो. प्रीति चौधरी, कॉलेज रजिस्ट्रार प्रो. अजय कुमार अर्श, प्रो. सुषमा देवी, प्रो. जसवन्त सिंह, प्रो. मौनीषा शर्मा, प्रो.सुमन बाला, प्रो. रणजीत सिंह, , प्रो. रीना रानी, प्रो. नीतिका देवी, प्रो. कृष्णा देवी, प्रो. नीना भारद्वाज, प्रो. जसमीत कौर, प्रो. गुरमीत कौर, प्रो. सुमन शर्मा, प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. योगेश कुमार प्रो.अजय कुमार, प्रो. जसप्रीत कौर, प्रो. अमरजीत कौर कार्यालय स्टाफ से शबनम कुमार, किशोरी लाल, गुरदयाल सिंह, जसवीर सिंह, दिलबर अनुप सिंह, विशाल ठाकुर आदि मौजूद रहे .... अजय कुमार अर्श