बिलारी में कुमारतनय वैश्य सभा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित पांच सभासदों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित
बिलारी, जनपद मुरादाबाद। बिलारी में बुधवार को कुमारतनय वैश्य सभा द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित पांच सभासदों—श्री श्रीकांत गुप्ता, श्री हेमन्त शर्मा, श्री मनोज ठाकुर, श्री दिनेश प्रजापति एवं श्रीमती गीता कोहली को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सभी नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास एवं जनसेवा में इनका योगदान सराहनीय है।
कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सहयोग एवं सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।