logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

F-16, F-35 और अब F-18… ईरान ने मिट्टी में मिलाया अमेरिका का गुरूर, एक दम सही साबित हुआ भारत का फैसला

ईरान के साथ जारी संघर्ष ने अमेरिका के F-16, F-35 और F-18 जैसे घातक विमानों के 'अजेय' होने के दावे को ध्वस्त कर दिया है. सालों तक भारत पर इन विमानों को खरीदने का दबाव बनाने वाला अमेरिका आज युद्ध क्षेत्र में अपने ही सबसे आधुनिक हथियारों को बचाने में नाकाम साबित हो रहा है. राफेल के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाली अमेरिकी लॉबी के लिए यह करारा जवाब है कि युद्ध विज्ञापनों से नहीं बल्कि ठोस तकनीक और परिणाम से जीते जाते हैं.नई दिल्‍ली. पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र से आ रही खबरें वैश्विक रक्षा बाजार और सैन्य कूटनीति में हलचल मचा रही हैं. दशकों तक जिस अमेरिकी हवाई ताकत का लोहा पूरी दुनिया मानती थी आज ईरान और उसके सहयोगियों के सामने उसकी चमक फीकी पड़ती दिख रही है. बुधवार को खबर आई कि रणक्षेत्र में ईरान ने अब अमेरिका के एफ-16 विमान को भी गिरा दिया है. इससे पहले F-18 और दुनिया का सबसे महंगा स्टील्थ फाइटर F-35 जिन्हें अमेरिका आसमान का अजेय योद्धा कहता था, वो युद्ध के मैदान में गिराए गए. राफेल के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने वाले अमेरिका की हालत इस युद्ध में पतली है. इस घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया है कि राफेल के साथ जाने का भारत सरकार का फैसला पूरी तरह सही था.

F-16, F-35 और अब F-18 मिट्टी में मिला अमेरिका का गुरूर, सही साबित हुआ भारत
अमेरिका का प्रोपेगेंडा फेल हो गया है. AI Image
विज्ञापन

खुल गई अमेरिकी मार्केटिंग की पोल
अमेरिका ने हमेशा अपने हथियारों को तकनीक से ज्यादा ब्रांड के रूप में बेचा है. भारत के सामने सालों तक F-16 (विपुल वेरिएंट) और F-18 सुपर हॉर्नेट की जमकर मार्केटिंग की गई. अमेरिकी प्रशासन ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया कि भारत इन विमानों को खरीदे लेकिन भारत की दूरदर्शी रणनीतिक सोच ने इसे ठुकरा दिया. आज युद्ध के मैदान में इन विमानों की जो हालात हैं वे बताते हैं कि भारत का फैसला सही था.

अमेरिका के ये सुपर फाइटर्स अब उन चुनौतियों को नहीं झेल पा रहे हैं जिनके लिए उन्हें बनाया गया था. ईरान ने अपनी स्वदेशी ड्रोन तकनीक और सटीक मिसाइल हमलों से यह साबित कर दिया है कि महंगे विमानों का मतलब हमेशा जीत नहीं होता. जब अमेरिका के आधुनिकतम हथियार ही अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रहे तो वह दूसरे देशों को सुरक्षा की गारंटी कैसे दे सकता है?

विज्ञापन
संबंधित खबरें
Explainer : ईरान युद्ध की आंधी में किस पर पड़ी ज्‍यादा मार, सोना-चांदी या शेयर

सिर्फ तेल और गैस ही नहीं, भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा एक और बड़ा संकट
ट्रंप का सीजफायर का ऐलान, क्या मंगलवार को बाजार भागेगा
अगर होर्मुज बंद हो जाए… तो क्या भारत में पेट्रोल खत्म हो जाएगा?
अमेरिका की पतली होती हालत
इस युद्ध ने अमेरिका की सैन्य साख को गहरा धक्का पहुंचाया है. एक समय था जब अमेरिकी जेट्स के नाम से दुश्मन थर्राते थे लेकिन आज ईरान की लो-कॉस्ट वॉरफेयर तकनीक ने इन करोड़ों डॉलर के विमानों की उपयोगिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अमेरिका की हालत इस युद्ध में इसलिए भी पतली है क्योंकि वह न केवल तकनीकी रूप से पिछड़ता दिख रहा है बल्कि उसकी आर्थिक कमर भी टूट रही है. एक ओर ईरान के सस्ते ड्रोन और मिसाइलें हैं और दूसरी ओर उन्हें रोकने के लिए अमेरिका के लाखों-करोड़ों के इंटरसेप्टर और महंगे फाइटर जेट्स जो अब असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

राफेल के खिलाफ झूठा प्रचार
जब भारत ने फ्रांस से राफेल खरीदने का फैसला किया तब अमेरिकी लॉबी और तत्कालीन ट्रंप प्रशासन ने इसके खिलाफ जमकर दुष्प्रचार किया था. राफेल की क्षमताओं को कमतर दिखाने और उसके गिरने या असफल होने को लेकर कई तरह के भ्रम फैलाए गए. ट्रंप और उनकी टीम ने भारत को डराने और दबाव में लेने की कोशिश की ताकि भारत रूसी या फ्रांसीसी तकनीक के बजाय अमेरिकी कचरा (F-16 जैसे पुराने प्लेटफॉर्म) खरीदे. लेकिन आज राफेल अपनी मारक क्षमता और ‘कॉम्बैट प्रूवन’ तकनीक के साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विमानों में गिना जा रहा है, जबकि अमेरिका के F-35 जैसा विमान भी तकनीकी खामियों और युद्ध क्षेत्र में असुरक्षा के कारण सवालों के घेरे में है.

विज्ञापन
अमेरिका के लिए आत्‍ममंथन का वक्‍त
ईरान ने युद्ध के मैदान में तकनीक का जो संतुलन बदला है उसने अमेरिका के सैन्य गुरूर को मिट्टी में मिला दिया है. यह इस बात का संकेत है कि अब युद्ध केवल महंगे विज्ञापनों और मार्केटिंग से नहीं बल्कि जमीनी हकीकत और सटीक काउंटर-टेक्नोलॉजी से जीते जाते हैं. भारत का राफेल के साथ खड़ा रहना और अमेरिकी दबाव में न आना रक्षा क्षेत्र में एक स्वतंत्र और सशक्त राष्ट्र की पहचान बनकर उभरा है. अमेरिका के लिए यह समय आत्ममंथन का है कि आखिर क्यों उसके कथित बेस्ट हथियार आज सबसे ज्यादा लाचार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
About the Author
Sandeep Gupta
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और लीगल बीट पर बारीकी से अपनी पकड़ बनाई. साल 2018 में जी समूह की वेबसाइट क्रिकेट कंट्री/ इंडिया डॉट कॉम के माध्‍यम से डिजिटल जर्नलिज्‍म में नई पारी की शुरुआत की. यहां करीब साढ़े चार साल तक क्रिकेट न्‍यूज पर काम किया. दिसंबर 2022 से न्‍यूज18 इंडिया में क्रिकेट के साथ-साथ देश-विदेश की खबरों पर प्रमुखता से काम कर रहा हूं. इसके अलावा क्राइम न्‍यूज और ट्रेंडिंग न्‍यूज पर भी मेरा विशेष फोकस है. आप मुझे ईमेल आईडी gupta.sandeep@nw18.com पर भी संपर्क कर सकते हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :
Delhi
First Published :
March 26, 2026, 05:01 IST
और पढ़ें

फोटो
आम के पेड़ों पर आने लगे हैं बौर? तुरंत अपनाएं ये पहाड़ी उपाय, बंपर होगी पैदावार
पीएम किसान योजना 23वीं किस्त के लिए जरूरी है ये काम, वरना नहीं मिलेंगे ₹2000
जल्दी खराब हो जाती है हरी मिर्च? अपनाएं ये ट्रिक, लंबे समय तक रहेगी फ्रेश
कम समय में अधिक मुनाफा, देवघर के किसान वकील यादव की अगेती ककड़ी खेती
मार्च खत्म होने से पहले लगाएं ये 9 फूल, पूरी गर्मी फूलों से महकेगी आपकी बालकनी
और देखें
ताज़ा समाचार
अगले तीन सालों में 30 फीसदी ट्रैक पर वंदेभारत की स्‍पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें
शाह का बंगाल प्लान: पहले ममता सरकार पर सीधा अटैक, फिर वादों की बौछार
मसूड़ों से खून आना, गला सूखना और मुंह में छालों को न करें इग्नोर, वरना...
MP का ये जिला जहां AI संभालेगा आंगनवाड़ी की कमान,फर्जी अटेंडेंस पर लगेगा ब्रेक
सोफे के गद्दे से आ रही है पसीने सी बदबू? ये 4 देसी उपाय करेंगे कमाल, बिना खर्च
और पढ़ें

0
88 views

Comment