logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पेट्रोल की कमी की अफवाह से मचा हड़कंप: महराजगंज के पंपों पर उमड़ी भीड़, लंबी कतारों में फंसे लोग

महराजगंज जिले के धनेवा-धनेई क्षेत्र में बुधवार शाम पेट्रोल की कमी को लेकर फैली अफवाह ने अचानक हड़कंप मचा दिया। पुलिस लाइन के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप और सिंदुरिया पेट्रोल पंप पर देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण स्थिति कुछ समय के लिए नियंत्रण से बाहर होती नजर आई। पंप कर्मचारियों को व्यवस्था संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों को लाइन में लगाकर क्रमवार पेट्रोल दिया गया, लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते कई लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अफवाह के चलते लोगों में घबराहट फैल गई, जिससे एक साथ बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल भरवाने पहुंच गए। इससे कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई थी।
हालांकि, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से हालात को धीरे-धीरे काबू में कर लिया गया। कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो गई, लेकिन इस घटना ने अफवाहों के खतरनाक प्रभाव को एक बार फिर उजागर कर दिया।

2
681 views

Comment