logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेट्रो ९ फिर नई डेडलाइन … मीरा भायंदर शहरवासियों का बढ़ा इंतजार March 26, 2026 राहुल कमलेश तिवारी/ मीरा रोड

मीरा-भायंदर में मेट्रो सेवा शुरू होने का इंतजार करने वाले शहरवासियों को लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं। दिसंबर, जनवरी, फरवरी के बाद अब अप्रैल महीने में मेट्रो शुरू होने की नई घोषणा की गई है। पिछले वर्षों से मेट्रो शुरू होने की लगातार, महीने दर महीने घोषणा किए जाने से अब अप्रैल महीने की घोषणा के बाद शहरवासियों के मन में शंका बनी हुई है कि क्या इस बार वास्तव में मंत्री जी की घोषणा से मेट्रो सेवा शुरू होगी?
ज्ञात हो कि मीरा-भायंदर में मेट्रो लाइन ९ (फेज १) के उद्घाटन को लेकर राजनीति और प्रशासन का रवैया असंतोषपूर्ण रहा है। मेट्रो शुरू होने को लेकर प्रशासन ने सबसे पहले दिसंबर २०२५ में मेट्रो शुरू होने का दावा किया था। लेकिन दिसंबर तो क्या, जनवरी, फरवरी फिर मार्च २०२६ की बताई तारीख पर भी मेट्रो का उद्घाटन नहीं हो पाया। अब एक बार फिर से राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मेट्रो सेवा अप्रैल में शुरू होने की बात कही है।
मंत्री जी की घोषणा के बाद आम शहरवासियों को अप्रैल महीने का इंतजार है। गौरतलब है कि दहिसर से काशीगांव के बीच के इस ५ किलोमीटर सफर में रोजाना लगभग ५०,००० यात्रियों का आवागमन होगा। अब देखना है कि २००९ से बनने वाली मेट्रो १६ वर्षों के बाद अप्रैल में शुरू होती है या नहीं। हालांकि, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने काशीगांव मेट्रो स्टेशन का दौरा कर वहां की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने स्पष्ट किया है कि मेट्रो सेवा का उद्घाटन राज्य का बजट सत्र संपन्न होते ही अप्रैल महीने में किया जाएगा।

2
4668 views

Comment