logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोटा में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक सम्पन्न, 29 मार्च को जयपुर में सीएम आवास घेराव की बनाई रूपरेखा।

कोटा में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक सम्पन्न,
29 मार्च को जयपुर में सीएम आवास घेराव की बनाई रूपरेखा।

कोटा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना कार्यालय, कोटा में 29 मार्च को जयपुर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर महिला पदाधिकारियों एवं संगठन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वर्गीय ठाकुर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने के लिए जयपुर में होने वाले सीएम आवास घेराव की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में कोटा से जयपुर के लिए जाने वाले करणी सैनिकों एवं क्षत्राणियों की संख्या, यात्रा व्यवस्था तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जयपुर पहुंचने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नाथावत, जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह शक्तावत, शहर अध्यक्ष संदीप सिंह गौड़, जिला अध्यक्ष महिला इकाई नीरू चौहान, शहर अध्यक्ष महिला इकाई हेमलता सिंह ,रेनू चौहान जिला सचिव, रितु राठौड़ जिला उपाध्यक्ष , मनीषा कँवर राठौड़ जिला मीडिया प्रभारी महिला इकाई एव प्रदेश मीडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह गहलोत, मंडल संयोजक प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में स्वर्गीय ठाकुर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने के लिए 29 मार्च को जयपुर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

5
48 views

Comment