logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बटसार (धोरैया) में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और ईंट लदे ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर

संवाददाता । अंग संदेश।

बांका/धोरैया, 25 मार्च (बुधवार):
धोरैया प्रखंड क्षेत्र के बटसार गांव बस पड़ाव के समीप धोरैया-सन्हौला मुख्य सड़क पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगदोरी गांव निवासी चंदन मंडल (28 वर्ष, पिता- सुबल मंडल) एवं बसबिट्टा गांव निवासी रजनीकांत मंडल (27 वर्ष, पिता- प्रकाश मंडल) स्कॉर्पियो वाहन से पिरपैंती-शेरमारी स्थित अपने नानी घर जा रहे थे। इसी दौरान घोघा-सन्हौला की ओर से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों एवं डायल 112 पुलिस की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उनकी स्थिति का आकलन किया।
इलाज के दौरान दोनों की हालत गंभीर पाई गई। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए चंदन मंडल को भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं रजनीकांत मंडल की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उच्च स्तरीय इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
⚠️ तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह
स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार और असावधानी के कारण यह दुर्घटना हुई। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
✍️ (धोरैया, बांका से संवाददाता)
ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज जय हिंद जय भारत🇳🇪

1
0 views

Comment