logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिंदू जागरण एवं स्वाभिमान सुरक्षा समिति 28 मार्च को निकालेगी रामलला की भव्य शोभायात्रा ।


समाचार संकलन ⏩ राकेश सिंह
आंवला। सरगम रिसॉर्ट में हिंदू जागरण एवं स्वाभिमान सुरक्षा समिति ने राजा राम राघवेंद्र सरकार के जन्मोत्सव पर प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से संगठन के जिला महामंत्री जयदीप पाराशरी ने बताया कि सनातन प्रेमियों में जागरूकता के लिए गत वर्षों की भांति भव्य और दिव्य शोभायात्रा निकालने के लिए उत्तराखण्ड की सुंदर सुंदर झांकियो के साथ शोभायात्रा 28 मार्च को प्राचीन पुरैना ताल मन्दिर से पूरे नगर में दोपहर 12 बजे से मौहल्ला फूटा दरबाजा , त्रिपोलिया , गंज, स्टेट बैक, सरगम रोड , महाराज पुरम , भुर्जी टोला होते हुए विद्या मन्दिर पर समापन होगा भण्डारे का प्रसाद पुरैना ताल मन्दिर पर ही होगा । हिन्दू जागरण मंच के संरक्षक जय गोविन्द सिंह ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शोभायात्रा को भव्य बनायें । शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए घुड़सवार , ढोल ताशे , डांडिया सहित लगभग दस से बारह झांकियों के साथ नगर को स्वच्छ और सुंदरता के साथ प्रशासन से अपील की । शोभायात्रा निकलते समय ऐसी व्यवस्था बनाएं कि शोभायात्रा का मार्ग बाधित न हो । इमरजेंसी सेवाओं एम्बुलेंस, दमकल के लिए हमारी शोभायात्रा स्थान देंगी । नगरपालिका से अपील है कि वह साफ सफाई के साथ शोभा यात्रा के मार्ग पर चूना डलवा दे । बैठक में जय गोबिन्द सिंह , अवनेश शंखधार , शिवेक खण्डेलवाल , संजय अग्रवाल, राकेश सिंह ,अश्ववनी सिंह भदौरिया , गोपाल सिंह उर्फ गुडडू फौजी , हरपाल सिंह फौजी, सोनू सिंह , डी डी पाठक, देवराज चन्द्रा आदि उपस्थित रहें ।

0
0 views

Comment