छबड़ा जैन समाज द्वारा अजीतनाथ एवं सम्भव नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया धूमधाम से, चढ़ाया निर्वाण।
छबड़ा:स्थानीय दिगंबर जैन समाज द्वारा दूसरे तीर्थंकर अजीतनाथ भगवान एवं तीसरे तीर्थंकर सम्भवनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया इस अवसर पर सामूहिक रूप से निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।इस अवसर पर अभिषेक शांति धारा कर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का किया आयोजन।दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश चन्द जैन लुहाड़िया के अनुसार समाज द्वारा मंदिर जी पर सोमवार को भगवान अजीतनाथ एवं मंगलवार को सम्भवनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर सुबह भगवान की अभिषेक एवं शांति धारा की गई इसके बाद निर्माण कांड पडकर विधि विधान से दोनो दिन मोक्ष कल्याणक के अर्घ के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाये गए तथा नित्य नियम पूजा के साथ दोनों भगवान की पूजा अर्चना की गई,इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुष एवं बच्चे मौजूद थे।