logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बागरा में ज्वाला माताजी के जयकारों के बीच वार्षिकोत्सव पर मंदिर के शिखर पर चढ़ाई अमर ध्वजा

आकोली (दलपतसिंह भायल) निकटवर्ती गांव बागरा में बुधवार को राजपुरोहित विकास मंडल बडावास बागरा के तत्वावधान में आयोजित जगतजननी कुलदेवी श्री ज्वाला माताजी मंदिर कि द्वितीय वर्षगांठ (वार्षिकोत्सव) कार्यक्रम को लेकर शुभ मुहूर्त में मंदिर कि शिखर पर ढोल ढमाकों एवं गाजे बाजे तथा गगनभेदी जयकारों के बीच चढ़ाई अमर ध्वजा। इस अवसर पर पं.रमेशचंद्र व्यास,खेमराज दवे एवं दीपक दवे ने विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजा अर्चना तथा विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन करवाया। तत्पश्चात गाजे बाजे के बीच ध्वजा रोहण के लाभार्थी राजपुरोहित हिमतसिंहजी कस्तुरसिंहजी कोनोणी परिवार द्वारा मंदिर परिसर में पहुंचने पर राजपुरोहित विकास मंडल बडावास बागरा भाईपा द्वारा भव्य स्वागत किया तथा पुजा अर्चना के साथ जयकारों के बीच मंदिर के शिखर पर चढ़ाई अमर ध्वजा तत्पश्चात माताजी कि महाआरती तथा बाद में द्वितीय वर्षगांठ के चढ़ावों के लाभार्थी परिवार का राजपुरोहित विकास मंडल बडावास बागरा द्वारा राजस्थान कि आन बान और शान साफे, तिलक एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया बाद में महाप्रसादी के लाभार्थी परिवार राजपुरोहित धर्मसिंहजी जेतसिंहजी सरदारसिंहजी करताणी परिवार द्वारा महाप्रसादी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार रात्री एक शाम श्री ज्वाला माताजी के नाम विशाल भक्ति जागरण का आयोजन हुआ जिसमें राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक नरसिंह राजपुरोहित एण्ड पार्टी अजित द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार भजनों कि प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन गायक नरसिंह राजपुरोहित ने भजनों का आगाज गणेश वंदना एवं गुरु वंदना के साथ रुढो नी रुपालो रे ज्वाला मारो देवरो ...चलो बुलावा आया है मां ज्वाला ने बुलाया है..घणा कोड सु लाई मां ज्वाला री चुनरी..खेतारामजी रो मुकुंद घोडो.. सहित माताजी,खेतारामजी,रामदेवजी तथा बजरंग बली के भजनों कि प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर किया। भक्ति जागरण के बीच बीच में आगामी वर्षगांठ तृतीय वार्षिकोत्सव समारोह के चढ़ावों कि बोलियां बोली गई। जिससे समाज बन्धुओं ने स्वयं आगे आकर चढ़ावों बोलियां लगाई । महोत्सव को लेकर मंदिर को विशेष रंग बिरंगे फुलों एवं लाईट डेकोरेशन से आकर्षण रुप से सजाया गया था । कार्यक्रम को लेकर राजपुरोहित समाज बन्धुओं में विशेष जोश उत्साह एवं उमंग का माहौल देखा गया । इस दौरान राजपुरोहित विकास मंडल बडावास बागरा के अध्यक्ष मगराजजी, उपाध्यक्ष जोरसिंहजी,सचिव गिरधारीलाल, सहसचिव बगसिंह, कोषाध्यक्ष करणसिंहजी, कार्यकारिणी सदस्य पेलादसिंह, केसरसिंह सहित बडी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन मौजूद थे।

67
2508 views

Comment