logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कनीना में 10.67 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक बस स्टैंड , परिवहन सुविधाओं में होगा विस्तार : आरती सिंह राव


पंकज यादव,मंडी अटेली। हरियाणा सरकार ने कनीना में 6-बेज के आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी दी है। इस परियोजना पर कुल 10.67 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि कई दशकों से क्षेत्र के लोगों की मांग रही है। अब यह परियोजना सिरे चढ़ने जा रही है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि कनीना में बनने वाला यह नया बस स्टैंड पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें यात्रियों के बैठने के लिए विशाल एवं आरामदायक प्रतीक्षालय, स्वच्छ पेयजल, महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, आधुनिक टिकट काउंटर और डिजिटल सूचना प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। बसों के सुव्यवस्थित आवागमन के लिए 6 अलग-अलग प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि बस स्टैंड बनने से न केवल यात्रियों का सफर सुगम होगा, बल्कि इससे पूरे कनीना क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी। परिवहन सुविधाओं में विस्तार होने से स्थानीय बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को मिलेगा।
आरती सिंह राव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया व अन्य औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं ताकि निर्माण कार्य समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न हो सके।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के हर कोने में समान रूप से विकास कार्य करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और कनीना का यह बस स्टैंड क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

29
1523 views

Comment