logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धनबाद में मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन, दशकों तक सुरक्षित रहेंगे दस्तावेज


धनबाद, 25 मार्च 2026 : अनुमंडल कार्यालय (पुराना समाहरणालय भवन) में मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन बुधवार को किया गया। इसका उद्घाटन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भवन के ग्राउंड फ्लोर पर बड़े हॉल का जीर्णोद्धार कर इस अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया गया है। इस मॉडर्न रिकॉर्ड रूम में जमीन से जुड़े मामलों सहित सिविल कोर्ट, उपायुक्त न्यायालय, अपर समाहर्ता, अनुमंडल, डीसीएलआर, डीएलएओ और विभिन्न अंचल न्यायालयों के रिकॉर्ड सुरक्षित तरीके से रखे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पहले जगह की कमी के कारण रिकॉर्ड रखने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब नए कक्ष में सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ सभी दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जा सकेगा। यहां स्टेनलेस स्टील के आधुनिक रैक लगाए गए हैं और अलग-अलग न्यायालयों के लिए अलग रैक निर्धारित किए गए हैं, जिससे रिकॉर्ड को ढूंढना भी आसान होगा। यह व्यवस्था आने वाले कई दशकों तक दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

इस अवसर पर कई प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

0
4289 views

Comment