ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत
बहेड़ी l बंजरिया चौकी क्षेत्र गांव बंजरिया चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से बुझिया निवासी रजो देवी की मौत l
बंजरिया चौकी क्षेत्र के बंजरिया चौराहे के पास एक हादसा हुआ। कोयले से भरे एक ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक महिला की पहचान रजो देवी (45) पत्नी स्व. सुंदर लाल के रूप में हुई है। वह बरेली जिले के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बुझिया गांव की निवासी थीं।
रजो देवी अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। इनमें बड़े बेटे अरविंद की उम्र 25 वर्ष, दूसरे बेटे सौरव की उम्र 23 वर्ष और सबसे छोटी बेटी मोनका की उम्र 18 वर्ष है।
जानकारी के अनुसार, रजो देवी किसी काम से बंजरिया चौराहे पर आई थीं। हादसा उस समय हुआ। जब कोयले का ट्रक धर्म कांटे पर आया था और महिला उसकी चपेट में आ गई। इसी बीच मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।