logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उदयपुर में मधुवन खेल छात्रावास प्रवेश हेतु बैटरी टेस्ट आज, कक्षा 6–12 की बालिकाओं का होगा चयन।

उदयपुर। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मधुवन गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रवेश हेतु बैटरी टेस्ट का आयोजन दिनांक 25 मार्च 2026 को सुबह 09:00 बजे किया जाएगा। यह आयोजन मधुवन खेल मैदान, उदयपुर में संपन्न होगा।
इस चयन प्रक्रिया में कक्षा 6 से 12 तक की बालिकाएं भाग ले सकेंगी। बैटरी टेस्ट के अंतर्गत प्रतिभागियों की लंबाई, वजन तथा अन्य शारीरिक (फिजिकल) परीक्षण किए जाएंगे, जिससे खेलों के लिए उपयुक्त प्रतिभाओं का चयन किया जा सके।
आयोजकों ने सभी इच्छुक बालिकाओं से अनुरोध किया है कि वे खेल संबंधित सभी मूल दस्तावेज तथा आवेदन फॉर्म की प्रति साथ लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हों। बिना आवश्यक दस्तावेजों के प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होना संभव नहीं होगा।
यह पहल क्षेत्र की बालिकाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी और भविष्य के लिए मजबूत खिलाड़ी तैयार करने में सहायक साबित होगी।

3
100 views

Comment