मुंबई में छात्रा सुहाना शेख ने रचा इतिहास, महापौर चित्रकला स्पर्धा में पहला स्थान
मुंबई सूत्र
मुंबई महानगरपालिका द्वारा आयोजित “महापौर चित्रकला स्पर्धा 2026” में पूर्व भायखला मनपा स्कूल की छात्रा सुहाना जाकीर शेख ने शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सुहाना वर्तमान में कक्षा 9वीं की छात्रा हैं और उन्होंने गट क्रमांक 5 से यह उपलब्धि हासिल की।
इस उपलब्धि के लिए सुहाना को 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया । उनकी इस कामयाबी से न केवल उनके परिवार, बल्कि स्कूल का नाम भी रोशन हुआ है।
पूर्व भायखला मनपा स्कूल के लिए यह एक गर्व की बात मानी जा रही है। स्कूल के मुख्याध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने सुहाना की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसका और उसके माता-पिता का दिल से अभिनंदन किया है।
स्थानीय स्तर पर भी इस सफलता की चर्चा हो रही है और सुहाना को एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।
आईमा, राईट हेडलाईन्स नासिक की ओर से सुहाना शेख को बहोत बहोत बधाई