logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोकी–रेहन (बाया मलाहडी, खंडा, सन्याल, दीनलार्थ) सड़क बदहाल, लोगों की बढ़ी परेशानी

मोकी–रेहन (बाया मलाहडी, खंडा, सन्याल, दीनलार्थ) सड़क बदहाल, लोगों की बढ़ी परेशानी
मोकी से रेहन तक जाने वाली सड़क, जो मलाहडी, खंडा, सन्याल और दीनलार्थ से होकर गुजरती है, इस समय बेहद खराब हालत में है। सड़क निर्माण का काम पिछले एक साल से अधिक समय से चल रहा है, लेकिन अब तक कोई खास प्रगति देखने को नहीं मिली है।
अधूरी और टूटी-फूटी सड़क के कारण स्थानीय लोगों को रोज़ाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धूल, गड्ढों और कच्चे रास्ते की वजह से सफर जोखिम भरा और परेशानियों से भरा हो गया है।
इस सड़क से गुजरने वाले स्कूली बच्चे, मरीज, बुजुर्ग और कामकाजी लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। , लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
👉 आखिर कब सुधरेगी मोकी–रेहन सड़क की हालत?

15
7314 views

Comment