logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश कृषि भर्ती (AGTA)मे आरक्षण नीति के उल्लंघन हो रहा है

Subject- उत्तर प्रदेश कृषि भर्ती AGTA) में आरक्षण नीति के उल्लंघन संबंधी निवेदन.

आदरणीय महोदय,(

मेरा नाम सूरज सिंह है। मैं CSA विश्वविद्यालय, कानपुर (उत्तर प्रदेश) में शोध छात्र हूँ।

सविनय निवेदन है कि मैं आपका ध्यान उत्तर प्रदेश में हाल ही में निकली UPSSSC कृषि तकनीकी सहायक (AGTA) भर्ती में आरक्षण नीति के संभावित उल्लंघन की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ।
इस भर्ती में कुल 2759 पद घोषित किए गए हैं, परंतु जारी की गई वर्गवार सीटों का वितरण निर्धारित आरक्षण मानकों के अनुरूप प्रतीत नहीं होता।

जारी सीटों का विवरण-
* सामान्य (UR) – 1692 (61%)
* ओबीसी (OBC) – 573 (21%)
* ईडब्ल्यूएस (EWS) – 275 (10%)
* अनुसूचित जाति (SC) – 213 (8%)
* अनुसूचित जनजाति (ST) – 6 (लगभग 0.2%)

आरक्षण नीति के अनुसार अपेक्षित सीटें-

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक सेवाओं में आरक्षण अधिनियम, 1994 के अनुसार:

* ओबीसी (OBC) – 27% (लगभग 745 सीटें)
* अनुसूचित जाति (SC) – 21% (लगभग 579 सीटें)
* अनुसूचित जनजाति (ST) – 2% (लगभग 55 सीटें)

मुख्य चिंताएं-
* OBC, SC एवं ST वर्गों को निर्धारित प्रतिशत से काफी कम सीटें प्रदान की गई हैं।
* ST वर्ग को अत्यंत कम प्रतिनिधित्व मिला है।
* आरक्षण अधिनियम 1994 का समुचित पालन नहीं किया गया है।
* यह स्थिति सामाजिक न्याय एवं समान अवसर के सिद्धांतों के विपरीत है।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस गंभीर विषय को संज्ञान में लेकर उचित मंच पर उठाने एवं निष्पक्ष जांच कराकर आरक्षण नीति का सही अनुपालन सुनिश्चित कराने की कृपा करें।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आप इस विषय पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे और न्याय सुनिश्चित करेंगे।

धन्यवाद।

भवदीय,
सूरज सिंह
शोध छात्र

CSA विश्वविद्यालय, कानपुर उत्तर प्रदेश.

20
879 views

Comment