logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व हिन्दू परिषद और हिन्दू महोत्सव समिति ने किया प्रभु श्रीराम का दिव्य अभिषेक।

विश्व हिंदू परिषद और हिंदू महोत्सव समिति ने किया प्रभु श्री राम का दिव्य अभिषेक

पाली 25 मार्च मंगलवार। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'राम नवमी' के पावन अवसर से पूर्व शहर में भक्ति का उल्लास चरम पर है। इसी कड़ी में हिंदू महोत्सव समिति और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संयुक्त तत्वावधान में श्री राम दरबार का भव्य अभिषेक एवं श्रृंगार कार्यक्रम पानी दरवाजा स्थित गोपीनाथ जी मंदिर में संपन्न हुआ।

जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शुभ मुहूर्त में विद्वान पण्डित विशाल जोशी,महिपाल शर्मा के सानिध्य में हुआ। भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और भक्त शिरोमणि हनुमान जी की प्रतिमाओं का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल (पंचामृत) से दिव्य अभिषेक किया गया। राम दरबार अभिषेक व श्रृंगार में मुख्य यजमान के रूप में गोरधन जोशी, रँगलाल जाट सपत्नीक कार्यक्रम में यजमान के रुप मे बैठे साथ ही ओम आश्रम जाडन उत्तराधिकारी परम् पूज्य स्वामी अवतार पुरी महाराज का आशिर्वाद कार्यक्रम में मिला । अभिषेक के पश्चात प्रभु का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। प्रभु श्री राम को नवीन रेशमी वस्त्र, स्वर्ण आभूषण और ताजे पुष्पों के हार धारण कराए गए।

आज शाम 5:30 बजे हिंदू महोत्सव समिति के द्वारा शोभायात्रा मार्ग में आने वाले प्रतिष्ठान व निवासियों को शोभायात्रा का निमंत्रण दिया जाएगा।

श्री राम दरबार अभिषेक व श्रंगार कार्यक्रम मे रामनवमी शोभायात्रा अध्यक्ष सीताराम जोशी, उपाध्यक्ष सोहन सिंह, उपाध्यक्ष भंवरलाल गुगुरिया, हिंदू महोत्सव समिति के संस्थापक कमल किशोर गोयल, मंत्री परमेश्वर जोशी, बजरंग दल अखिल भारतीय संयोजक किशन प्रजापत, प्रांत उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी, हिन्दू महोत्सव समिति अध्य्क्ष रँगलाल जाट, नरेंद्र माछर, हेमन्त जोशी, गोरधन जोशी, विनीता तनवानी, सन्तोष वैष्णव, रेखा सोलंकी,भीमराज चौधरी, अनिल चौहान, हरीश पांडे, रामसुख पायक, बाबूलाल कुमावत, प्रवीण सीरवी, भेरूसिंह राजपुरोहित, आनंदस्वरूप गुप्ता, केलाश कुमावत, प्रवीण उपाध्याय, श्रवण रावल, अशोक बंजारा, गौरव शर्मा, श्रवण भीलवारा, प्रवीण सोनी, दुर्गेश चौहान, किशोर सेन, भरत शर्मा, अक्षय राठौड़, प्रमोद गॉड सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

रिपोर्ट -घेवरचन्द आर्य

1
494 views

Comment