logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्व.जीतू गिरी की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 254 यूनिट रक्त संग्रहित, लोगों ने बढचढ कर किया रक्तदान, नियमित रक्तदान का लिया संकल्प।

कोटा। स्व. जीतू गिरी (टेंशन) की पाँचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया, जिसमें लोगों ने बढचढ कर भाग लिया। मोहन किराना स्टोर के पास, गोबरिया बावड़ी, चौराहा पर आयोजित रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम स्व. जीतू को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष राकेश जैन, जगदीश जिंदल, विवेक राजवंशी, हिम्मत सिंह हाड़ा, अनुसूया गोस्वामी रहे। इस दौरान विधायक शर्मा ने कहा कि रक्तदान सबसे बडा दान है, जो किसी के जीवन को बचाता है, साथ ही हमे भी स्वस्थ्य रखता है, हमे नियमित रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने वालों में युवाओं ने सर्वाधिक उत्साह दिखाया और 254 यूनिट रक्तदान हुआ। भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया गया। शिविर में आए रक्त को मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और अग्रवाल ब्लड बैंक की टीम ने एकत्रित किया। इस अवसर पर कालू गिरी, सुरेश गोस्वामी, अंकित शर्मा, जॉनी मेवाड़ा, सुरेन्द्र सिंह, लल्ला भाई, राकेश मालव, गब्बर गिरी, दीपक गिरी, लाला गुर्जर, कौशल, विक्रम सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा।

0
89 views

Comment