logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज 🟥 जिला कन्नौज में भव्य रोजगार मेले का आयोजन, हजारों युवाओं ने लिया भाग

ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज 🟥
जिला कन्नौज में भव्य रोजगार मेले का आयोजन, हजारों युवाओं ने लिया भाग
नमस्कार, मैं अमित कुमार, AIMA Media Kannauj।
आज जिला कन्नौज के तिर्वा स्थित गवर्नमेंट आईटीआई परिसर में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न कंपनियों में रोजगार पाने के लिए साक्षात्कार में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रशासन की देखरेख में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक कैलाश राजपूत एवं जिला अधिकारी महोदय की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया और योग्य अभ्यर्थियों का चयन भी किया गया। मेले में आए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
संवाददाता: अमित कुमार, AIMA Media Kannauj

12
428 views

Comment