logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोटा,संभागीय अध्यक्ष का समिति ने किया अभिनंदन समारोह

कोटा ,हाड़ोती संभाग कोचिंग समिति रजि के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहता के निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाने पर समिति सदस्यों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

समिति के पूर्व अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश शर्मा ने समिति के 2 वर्षीय कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया इस अवसर पर संरक्षक राकेश मिश्रा , जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनिया राठौड़ ने समिति की विस्तार एवं रचनात्मक स्वरूप पर प्रकाश डाला।

विशाल उपाध्याय ने बताया कि समिति पिछले 2 वर्षों से सकारात्मक कार्य करके एक नया कीर्तिमान स्थापित करती रही है इस अवसर पर उपस्थित सदस्य ने अध्यक्ष को सम्मानित किया ।
रविंद्र सिंह राठौड़, जितेंद्र पारेता सुरेंद्र मेघवाल, नीरज मेहता, हेमराज सुमन, प्रदीप नगर में समिति के हितार्थ कार्य करने पर अपने विचार रखें। नरेश नागर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

मंच संचालन धनेश विजयवर्गीय दिव्य ने किया

4
1249 views

Comment